सुलतानगंज : जीते प्रत्याशियों पर दावेदारी को लेकर राजद व जदयू भिड़े
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
सुलतानगंज : मुरारका कॉलेज में छात्र संघ चुनाव का परिणाम आते ही जीते हुए प्रत्याशियों को राजद व जदयू के नेता अपने-अपने पक्ष में करने के लिए भिड़ गये. इस दौरान दोनों दलों के समर्थकों में जमकर मारपीट हुई. दोनों पक्ष नारेबाजी करने लगे. इस दौरान कॉलेज में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी. पुलिस […]
विज्ञापन
सुलतानगंज : मुरारका कॉलेज में छात्र संघ चुनाव का परिणाम आते ही जीते हुए प्रत्याशियों को राजद व जदयू के नेता अपने-अपने पक्ष में करने के लिए भिड़ गये. इस दौरान दोनों दलों के समर्थकों में जमकर मारपीट हुई. दोनों पक्ष नारेबाजी करने लगे. इस दौरान कॉलेज में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी. पुलिस ने मारपीट कर रहे छात्रों को खदेड़ कर कॉलेज कैंपस से बाहर कर दिया. जदयू के समर्थकों का कहना था कि जीते हुए प्रत्याशी निर्दलीय हैं. वे जदयू के पक्ष में आना चाहते हैं.
राजद वाले उन्हें जबरन अपना प्रत्याशी बता कर अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रहे हैं. वहीं राजद समर्थकों का कहना था कि जीते हुए प्रत्याशियों ने नामांकन राजद कार्यकर्ताओं के साथ दिया था. राजद कार्यकर्ताओं ने इन उम्मीदवारों को जीताने के लिए काफी मेहनत की. जीते हुए उम्मीदवार राजद के समर्पित कार्यकर्ता हैं. जदयू के कुछ लोग जबरन इन्हें अपने पक्ष में करना चाहते हैं.
प्राचार्य डॉ अमरकांत सिंह ने बताया कि कॉलेज कैंपस में मारपीट के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को कैंपस से बाहर कर दिया. कॉलेज कैंपस में किसी भी पार्टी को नारेबाजी नहीं करने का निर्देश दिया गया. मारपीट करने वाले सभी बाहरी थे. प्रत्याशियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हुई है. जीत के बाद सभी शांतिपूर्वक कॉलेज कैंपस से चले गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन