भागलपुर : टीएमबीयू में छात्र संघ चुनाव 24 जनवरी को
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Dec 2018 7:14 AM (IST)
विज्ञापन

भागलपुर : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव का शंखनाद हो गया है. विवि में 24 जनवरी को मतदान व 25 जनवरी को परिणाम घोषित किये जायेंगे. 16 जनवरी से प्रत्याशी पर्चा दाखिल करेंगे. विवि ने छात्र संघ चुनाव को लेकर गुरुवार को चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है. चुनाव कमेटी ने पूर्व […]
विज्ञापन
भागलपुर : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव का शंखनाद हो गया है. विवि में 24 जनवरी को मतदान व 25 जनवरी को परिणाम घोषित किये जायेंगे. 16 जनवरी से प्रत्याशी पर्चा दाखिल करेंगे. विवि ने छात्र संघ चुनाव को लेकर गुरुवार को चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है. चुनाव कमेटी ने पूर्व छात्र संघ तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है.
इसकी तैयारी काे लेकर गुरुवार को डीएसडब्ल्यू सह मुख्य निर्वाची पदाधिकारी प्रो योगेंद्र की अध्यक्षता में चुनाव संचालन कमेटी की बैठक हुई. चुनाव संबंधित मुख्य बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया. मुख्य निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि पिछले छात्र संघ चुनाव की तुतना में इस बार चुनाव में होने वाले खर्च में 10 फीसदी वृद्धि करने का निर्णय कमेटी ने लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




