छह कांग्रेसी नामजद, 100 अज्ञात पर एफआइआर

Updated:
विज्ञापन

भागलपुर : देशव्यापी बंदी के दौरान विक्रमशिला एक्सप्रेस पर जबरन कब्जा जमाने के आरोप में महिला कांग्रेस की प्रदेश समन्वयक अनामिका शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मुजफ्फर अहमद, अमित आनंद, विपिन बिहारी यादव, मिंटू कुरैशी, प्रशांत बनर्जी को नामजद बनाया गया है. इसके अलावा करीब 100 अज्ञात कार्यकर्ताओं पर आरपीएफ पोस्ट में एफआइआर दर्ज किया गया है. […]

विज्ञापन

भागलपुर : देशव्यापी बंदी के दौरान विक्रमशिला एक्सप्रेस पर जबरन कब्जा जमाने के आरोप में महिला कांग्रेस की प्रदेश समन्वयक अनामिका शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मुजफ्फर अहमद, अमित आनंद, विपिन बिहारी यादव, मिंटू कुरैशी, प्रशांत बनर्जी को नामजद बनाया गया है. इसके अलावा करीब 100 अज्ञात कार्यकर्ताओं पर आरपीएफ पोस्ट में एफआइआर दर्ज किया गया है. आरपीएफ इंस्पेक्टर एके सिंह के अनुसार बंदी के दौरान कार्यकर्ताओं ने रेलवे एक्ट का उल्लंघन किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

समर्थकों ने लगभग 10 मिनट तक ट्रेन को रोक कर रखा और इंजन पर चढ़ कर केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी की. वहीं पटरी पर बैठक का ट्रेन परिचालन को अवरूद्ध कर दिया था. इन नेताओं पर यात्रियों की सुरक्षा को बाधा पहुंचाने, सरकारी कर्मी को काम से रोकने, बिना अनुमति जुलूस बना कर पटरी पर आने, इंजन पर चढ़ने और ट्रेन को रोकने का आरोप लगा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन