अधिवक्ताओं के लिए बनेगा ब्लड बैंक
Updated at : 06 Sep 2018 3:38 AM (IST)
विज्ञापन

वर्ष 2016-18 का ऑडिट रिपोर्ट हुआ प्रस्तुत आय-व्यय का दिया ब्योरा चुनाव काे ले 10 अक्तूबर को होगी अधिवक्ताओं की आम सभा भागलपुर : अब जरूरत पड़ने पर अधिवक्ताओं को खुद के ब्लड बैंक से ब्लड प्रदान किया जायेगा. इसकी पहल विधिज्ञ संघ की ओर से की जा रही है. ब्लड बैंक में चार हजार […]
विज्ञापन
वर्ष 2016-18 का ऑडिट रिपोर्ट हुआ प्रस्तुत आय-व्यय का दिया ब्योरा
चुनाव काे ले 10 अक्तूबर को होगी अधिवक्ताओं की आम सभा
भागलपुर : अब जरूरत पड़ने पर अधिवक्ताओं को खुद के ब्लड बैंक से ब्लड प्रदान किया जायेगा. इसकी पहल विधिज्ञ संघ की ओर से की जा रही है. ब्लड बैंक में चार हजार अधिवक्ताओं का ब्लड ग्रुप रहेगा. ब्लड ग्रुप के बारे में सभी जानकारी एप के माध्यम से अधिवक्ताओं के पास रहेगा. साथ ही विधिज्ञ संघ के वेबसाइट से भी जानकारी ली जा सकेगी. यह अहम निर्णय बुधवार को जिला विधिज्ञ संघ के पुस्तकालय कक्ष में प्रबंध कार्यकारिणी समिति की बैठक में लिया गया. बैठक की अध्यक्षता राजेंद्र मंडल ने किया. संघ के महासचिव संजय कुमार मोदी ने विधिज्ञ संघ का वर्ष 2016-18 ऑडिट रिपोर्ट भी प्रस्तुत किया, जिसमें आय-व्यय के ब्योरे की जानकारी दी गयी.
संघ महासचिव ने कहा कि वर्ष 2016-18 के दौरान संघ ने उपहार राशि के रूप में अधिवक्ताओं के बीच 54 लाख रुपये बांटे. इस तरह मरणोपरांत राशि के रूप में 20 लाख 50 हजार व मेडिकल के रूप में 20 लाख 30 हजार का वितरण हुआ. उन्होंने स्टेट बार काउंसिल द्वारा विधिज्ञ संघ कार्यकारिणी के चुनाव कराने के बारे में भी बताया. कहा, विधिज्ञ संघ का चुनाव 30 नवंबर तक करा लेना है. इसको लेकर 10 अक्तूबर तक आम सभा की बैठक बुलायी जायेगी. आम सभा में निर्वाची पदाधिकारी का चुनाव होगा, जिसके माध्यम से चुनाव की तिथि की घोषणा होगी. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जिन सदस्यों का सदस्यता शुल्क बकाया है, वह दिसंबर तक जमा कर दें. जिससे मतदाता सूची में सदस्यता का नाम दर्ज हो सके. मौके पर उपाध्यक्ष जयकरण गुप्ता, अंजनी सुमन, निशित मिश्रा, दिलीप लाल, भवानी शंकर मिश्र, रेणु घोष, सुजाता कुमारी आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




