क्राइम कंट्रोल को लेकर पांच वर्ष की मांगी रिपोर्ट, नयी योजनाओं पर अब होगा काम
Updated at : 01 Sep 2018 6:55 AM (IST)
विज्ञापन

भागलपुर : चार सितंबर को मुख्यमंत्री जिलों के अपराध की समीक्षा करेंगे. इससे पूर्व जोनल आइजी ने शुक्रवार को जोन के सभी रेंज के डीआइजी और नौ जिलों के एसएसपी/एसपी साथ बैठक कर आगे की रणनीति बनायी. इस दौरान आइजी ने सभी जिलों के एसएसपी/एसपी से उनके जिला के पिछले पांच सालों की विधि व्यवस्था […]
विज्ञापन
भागलपुर : चार सितंबर को मुख्यमंत्री जिलों के अपराध की समीक्षा करेंगे. इससे पूर्व जोनल आइजी ने शुक्रवार को जोन के सभी रेंज के डीआइजी और नौ जिलों के एसएसपी/एसपी साथ बैठक कर आगे की रणनीति बनायी. इस दौरान आइजी ने सभी जिलों के एसएसपी/एसपी से उनके जिला के पिछले पांच सालों की विधि व्यवस्था और अपराध संबंधी अांकड़े लिये और उन पर गहन विचार विमर्श किया.
बैठक के दौरान जिलों में विधि व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के लिए कई कुछ नयी योजनाओं को लागू करने का भी निर्देश दिया गया.जोनल आइजी सुशील मानसिंह खोपड़े ने बताया कि जोन के सभी जिलों के एसएसपी/एसपी से विधि व्यवस्था और अपराध संबंधित पिछले पांच वर्षों के आंकड़े मांगे गये. अपराध बढ़ने और घटने के कारणों के बारे में विस्तृत जानकारी ली गयी है.
आइजी ने बताया कि जिन जिलों में अपराध के आंकड़ों में गिरावट आयी है उन जिलों में पुलिसिंग के लिये किये जा रहे नये प्रयासों के बारे में जानकारी ली गयी. इस दौरान अपराध और विधि व्यवस्था के अांकड़ों का विश्लेषण भी किया गया. बैठक के दौरान भागलपुर रेंज डीआइजी विकास वैभव, मुंगेर रेंज डीआइजी जितेंद्र मिश्रा, भागलपुर एसएसपी आशीष भारती, बांका एसपी चंदन कुशवाहा, नवगछिया एसपी निधि रानी, खगड़िया एसपी मीनू कुमारी, जमुई एसपी जागुनाथरेड्डी जलारेड्डी, लखीसराय एसपी कार्तिकेय के शर्मा, शेखपुरा एसपी दया शंकर, बेगूसराय एसपी आदित्य कुमार, मुंगेर एसपी बाबू राम मौजूद थे.
थानेदारों को क्षेत्र का करना होगा पैदल दौरा : बैठक के दौरान आइजी सुशील मानसिंह खोपड़े ने विधि व्यवस्था संधारण और अपराध नियंत्रण के लिये सभी नौ जिला के एसएसपी/एसपी को अपने अपने क्षेत्र में नये प्रयोग करने का निर्देश दिया है. इसमें उन्होंने जोन के सभी नौ जिला में मौजूद थानेदारों को अपने अपने क्षेत्र में सप्ताह में एक दिन पैदल भ्रमण करने को कहा है.
इस दौरान थानेदार लोगों से इलाके में विधि व्यवस्था और अपराध की स्थिति और लोगों की परेशानियों से रूबरू होंगे. साथ ही उन्होंने जोन के सभी जिला के थानों में छिटपुट अपराध यानी मारपीट, गाली गलौज, छेड़खानी करने वाले आदि करने वाले लोगों के लिए एक अलग रजिस्टर तैयार करने का निर्देश दिया है.तीन-चार बार उक्त रजिस्टर में नाम आने के बाद पुलिस उन आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई भी कर सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




