ईदगाहों में नमाज अदा कर दी गयी कुर्बानी

Updated at : 23 Aug 2018 5:26 AM (IST)
विज्ञापन
ईदगाहों में नमाज अदा कर दी गयी कुर्बानी

नवगछिया : नवगछिया में विभिन्न जगहों पर बकरीद सौहार्द के माहौल में मनायी गयी. नवगछिया के उजानी, मक्खातकिया, मुमताज मोहल्ला में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की. इसके बाद घरों में कुर्बानी दी गयी. देर शाम कई जगहों पर तकरीर का प्रोग्राम भी आयोजित किया गया था. भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, […]

विज्ञापन

नवगछिया : नवगछिया में विभिन्न जगहों पर बकरीद सौहार्द के माहौल में मनायी गयी. नवगछिया के उजानी, मक्खातकिया, मुमताज मोहल्ला में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की. इसके बाद घरों में कुर्बानी दी गयी. देर शाम कई जगहों पर तकरीर का प्रोग्राम भी आयोजित किया गया था. भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, पूर्व जिलाध्यक्ष व खगड़िया जिला प्रभारी सुबोध कुमार सिंह कुशवाहा, महंत नवल किशोर दास, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश भगत, राजेश मणि, प्रमोद कुमार मंडल, युवा राजद नेता मो आजाद, महमूद गजनवी आदि ने घर-घर जा कर लोगों को मुबारकवाद दी.

गोपालपुर . प्रखंड के सुकटिया बाजार, रतनगंज, आजमाबाद, गोपालपुर मुस्लिम टोला, पचगछिया, अभिया, मालपुर आदि गाँवों के मुस्लिम भाइयों ने शांतिपूर्ण माहौल में बकरीद मनायी.
बिहपुर. प्रखंड के ईदगाह मैदान और सभी मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की गयी. जगह-जगह सांप्रदायिक सौहार्द का नजारा भी देखने को मिला. ईदगाह मैदान में क्षेत्र की विधायक बर्षा रानी ने लोगों से मिल बकरीद की मुबारकवाद दी. प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष रवींद्र यादव, राजद नेता नंदू यादव, कांग्रेस नेता मो ईरफान आलम, खरीक के दल्लू यादव, अलख निरंजन पासवान, मो राजू, मो जहांगीर,अहमद मतवाला, महमूद गजनवी आदि भी ईदगाह मैदान पहुंचे.
नारायणपुर . प्रखंड की मस्जिदों व ईदगाहों में बकारउ की नमाज़ अदा की गयी और एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी. नमाज़ अदा करने के बाद लोगों ने अपने अपने घरों के कुर्बानी दी. जामिया इस्लामिक सैयदन्ना अबु बकर सिद्दीक व बीरबन्ना बलाहा के प्राचार्य हजरत मौलाना निसार अहमद कासमी ने बताया कि बकरीद में अल्लाह के दो पैगंबरों हज़रत इब्राहिम अलहीसलाम और उनके बेटे हज़रत इस्माइल अलहीसलाम की याद को लोग जानवरों की कुर्बानी देकर ताजा करते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन