बांग्लादेशी घुसपैठिये देश के लिए हैं संकट : विहिप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Aug 2018 4:19 AM
नवगछिया : विश्व हिंदू परिषद का तीन दिवसीय उत्तर बिहार प्रांतीय कार्यसमिति सम्मेलन शनिवार को नवगछिया के बिहारी अतिथि सदन में शुरू हुआ. उद्घाटन विहिप के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने भारत माता की तस्वीर के सामने दीप प्रज्वलित कर किया. उद्घाटन भाषण में उन्होंने कहा कि विहिप धार्मिक, सांस्कृतिक तथा सामाजिक संगठन है, जो […]
नवगछिया : विश्व हिंदू परिषद का तीन दिवसीय उत्तर बिहार प्रांतीय कार्यसमिति सम्मेलन शनिवार को नवगछिया के बिहारी अतिथि सदन में शुरू हुआ. उद्घाटन विहिप के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने भारत माता की तस्वीर के सामने दीप प्रज्वलित कर किया. उद्घाटन भाषण में उन्होंने कहा कि विहिप धार्मिक, सांस्कृतिक तथा सामाजिक संगठन है, जो देश धर्म के लिए हमेशा बलिदानी देने के लिए तैयार रहती है. उन्होंने कहा कि संपूर्ण उत्तर बिहार आज बारूद के ढेर पर खड़ा है.
प्रदेश के चार जिलों में हिंदुओं की आबादी 30 प्रतिशत पर सिमट गयी है. सीमावर्ती क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय गतिविधि हाे रही है. ऐसे में रोहिंगिया मुसलमान व बांग्लादेशी घुसपैठियों को तुरंत भारत से निकाल देना चाहिए. परांडे ने समान नागरिक संहिता व जनसंख्या असंतुलन के मद्देनजर केंद्र सरकार से कानून बनाने का निवेदन किया. उन्होंने कहा कि बिहार में संगठन को मजबूत होने से सारी समस्याओं का समाधान हो जायेगा. उन्होंने कहा कि बंगलादेशी घुसपैठ देश के लिए संकट बन रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










