27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

नहीं हुआ था दुष्कर्म, थी चाल

भागलपुर: नाथनगर थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय नाथनगर के पीछे विशनपुर मोड़ पर शनिवार की देर रात अचेतावस्था में मिली महिला के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ था. यह कुछ लोगों को फंसाने के लिए नाटक रचा गया था. इस बात का खुलासा पुलिस अनुसंधान के बाद हुआ. मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी डीएसपी […]

भागलपुर: नाथनगर थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय नाथनगर के पीछे विशनपुर मोड़ पर शनिवार की देर रात अचेतावस्था में मिली महिला के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ था. यह कुछ लोगों को फंसाने के लिए नाटक रचा गया था. इस बात का खुलासा पुलिस अनुसंधान के बाद हुआ.

मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी डीएसपी वीणा कुमारी व मोजाहिदपुर इंस्पेक्टर रविवार को जांच करने पहुंचे थे. मनोज झा की पत्नी पूनम झा के बयान पर वीणा झा, इश्वर चंद्र झा, मुकेश झा व शंभु मिश्र के खिलाफ 420 का मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शंभु झा को गिरफ्तार कर लिया है. मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान ने बताया कि नरगा चौक के अशोक यादव की पत्नी सरिता देवी ने नरगा निवासी मनोज झा, सुभाष कांत ठाकुर, रमेश मिश्र व अन्य पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया था.

सरिता देवी ने बताया था कि सुभाष कांत ठाकुर उसे रोहित मिश्र के घर (मनस्कामना) ले गया. जहां उसे पेय पदार्थ में नशा मिला कर पिलाया गया. इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया. पुलिस ने महिला को उपचार के लिए नाथनगर रेफरल अस्पताल में भरती कराया दिया. श्री पासवान ने बताया कि अशोक यादव का मनोज झा से विवाद चल रहा था. इस मामले में संजय झा सजा काट रहा है. संजय झा का पुत्र व पत्नी ने सरिता को मोहरा बना कर दुष्कर्म का नाटक रचा.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें