भिड़े िडप्टी मेयर व योजना शाखा प्रभारी

Updated:
विज्ञापन

भागलपुर : शहर की व्यवस्था में सुधार पर एक बार फिर नगर निगम में गरमा-गरमी शुरू हो गयी है. सोमवार को डिप्टी मेयर राजेश वर्मा और योजना शाखा प्रभारी आदित्य जायसवाल के बीच जमकर तू-तू-मैं-मैं हुई. डिप्टी मेयर ने योजना शाखा प्रभारी से पूछा कि, शहर में काम क्यों नहीं हो रहा है, इसपर जब […]

विज्ञापन
भागलपुर : शहर की व्यवस्था में सुधार पर एक बार फिर नगर निगम में गरमा-गरमी शुरू हो गयी है. सोमवार को डिप्टी मेयर राजेश वर्मा और योजना शाखा प्रभारी आदित्य जायसवाल के बीच जमकर तू-तू-मैं-मैं हुई. डिप्टी मेयर ने योजना शाखा प्रभारी से पूछा कि, शहर में काम क्यों नहीं हो रहा है, इसपर जब कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो गुस्से में डिप्टी मेयर बोल पड़े- भागिये मेरे कमरे से.
जवाब में योजना शाखा प्रभारी ने भी अपने तेवर तल्ख किये और राजेश वर्मा को सख्त लहजे में हिदायत दे डाली-पहले बात करना सीखें, देख लेंगे. डिप्टी मेयर के कार्यालय से निकलने के बाद योजना शाखा प्रभारी ने नगर आयुक्त से डिप्टी मेयर की शिकायत की. कहा कि अभद्र व्यवहार किया गया. दूसरी ओर डिप्टी मेयर राजेश वर्मा ने सारे आरोप को निराधार बताया और कहा कि सारा खेल नगर आयुक्त के इशारे पर हो रहा है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन