दो दिन से सदर अस्पताल का लगा रहा चक्कर, नहीं हुआ इलाज

Updated:
विज्ञापन

भागलपुर : सदर अस्पताल में आम मरीजों का समुचित इलाज नहीं हो रहा है. मामला गुरुवार को प्रकाश में आया. असरगंज अमैया के शंभु पासवान दो दिनों से सदर अस्पताल का चक्कर लगाया, लेकिन उसे बिना इलाज कराये ही लौटना पड़ा. शंभु ने बताया कि वह कुतुबगंज में रहकर मजदूरी करता है. मुंह से खून […]

विज्ञापन
भागलपुर : सदर अस्पताल में आम मरीजों का समुचित इलाज नहीं हो रहा है. मामला गुरुवार को प्रकाश में आया. असरगंज अमैया के शंभु पासवान दो दिनों से सदर अस्पताल का चक्कर लगाया, लेकिन उसे बिना इलाज कराये ही लौटना पड़ा.
शंभु ने बताया कि वह कुतुबगंज में रहकर मजदूरी करता है. मुंह से खून आ रहा था, इसलिए बुधवार को सदर अस्पताल आया और इसके लिए डॉक्टर को दिखाया. डॉक्टर ने एक्स-रे लिखा. एक्स-रे विभाग में दूसरे दिन आने को कहा. दूसरे दिन जब पहुंचे तो फिर से डॉक्टर से डेट चेंज कराने को कहा. डॉक्टर ने पहले वाले डॉक्टर के नहीं आने के बात कहकर लौटा दिया.
इससे बिना इलाज कराये ही लौटना पड़ा. शंभु ने बताया कि वह यहां पर मजदूरी करके किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करता है. बड़े अस्पताल में इलाज कराना संभव नहीं है. सरकारी अस्पताल में भी स्थिति ठीक नहीं है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन