बियोन्ड द ब्लेड सम्मेलन में न्यूरो ऑन्कोलॉजी के आधुनिक इलाज पर मंथन,  डॉक्टरों ने टारगेटेड थैरेपी को पारंपरिक कीमोथेरेपी से बताया बेहतर  

Published by : Pritish Sahay Updated At : 08 Feb 2026 7:05 AM

विज्ञापन

बियोन्ड द ब्लेड सम्मेलन

Beyond The Blade: पटना के होटल चाणक्य में न्यूरो आंकोलॉजी के क्षेत्र में हो रहे इनोवेशन और समग्र इलाज पद्धति को लेकर एक शैक्षणिक सम्मेलन बियोन्ड द ब्लेड का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में चिकित्सकों ने कैंसर के इलाज की विभिन्न पद्धतियों पर चर्चा की और टारगेटेड थैरेपी को पारंपरिक कीमोथेरेपी से बेहतर बताया.

विज्ञापन

Beyond The Blade: आर ब्लॉक रोड स्थित होटल चाणक्य में न्यूरो आंकोलॉजी के क्षेत्र में हो रहे इनोवेशन और समग्र इलाज पद्धति को लेकर एक शैक्षणिक सम्मेलन ‘बियोन्ड द ब्लेड’ का आयोजन किया गया. सोसाइटी ऑफ ऑन्कोलॉजी   एवं सवेरा कैंसर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस सम्मेलन में विशेषज्ञों ने सेंट्रल नर्वस सिस्टम के ट्यूमर के इलाज में सर्जरी से आगे बढ़कर आधुनिक विकल्पों पर विस्तार से चर्चा की.

कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ. आरबी शर्मा ने ऐसे शैक्षणिक सम्मेलनों को समय की जरूरत बताया. उन्होंने कहा कि विभिन्न विशेषज्ञों की ओर से एक ही बीमारी के सभी संभावित इलाज विकल्पों पर साझा मंथन मरीजों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में सराहनीय प्रयास है.
 
मौके पर सम्मेलन की आयोजन सचिव रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. अमृता राकेश ने बताया कि कार्यक्रम न्यूरो आंकोलॉजी के तहत ब्रेन और नर्वस सिस्टम के ट्यूमर के उपचार निर्धारण पर केंद्रित रहा, जिसमें आधुनिक मॉलिक्यूलर जांच, उन्नत इमेजिंग तकनीक, आवश्यकतानुसार रेडिएशन, सर्जरी और दवा के साथ-साथ मरीज और परिजनों को मानसिक रूप से सकारात्मक बनाए रखने की रणनीतियों पर भी चर्चा की गई.

वरिष्ठ ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. वीपी सिंह ने कहा कि नर्वस सिस्टम के ट्यूमर के इलाज में अब केवल सर्जरी ही एकमात्र विकल्प नहीं है, बल्कि मरीज की स्थिति के अनुसार अन्य उपचार पद्धतियों का भी प्रभावी ढंग से उपयोग किया जा सकता है. महावीर कैंसर संस्थान की चिकित्सा निदेशक डॉ. मनीषा सिंह ने ब्रेन ट्यूमर के एक प्रकार ग्लियोमा के इलाज में उपलब्ध टारगेटेड थेरेपी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह पारंपरिक कीमोथेरेपी की तुलना में अधिक सटीक है और स्वस्थ कोशिकाओं को नुकसान नहीं पहुंचाती.

सम्मेलन में मेडिकल आंकोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. अविनाश पांडेय, डॉ. पीएन पंडित सहित शहर के कई वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ, न्यूरो सर्जन और पैथोलॉजी विशेषज्ञ उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन