महिला से युवक ने की छेड़खानी, एफआईआर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 55 वर्षीय महिला से छेड़खानी करने तथा विरोध पर मारपीट करने की घटना घटी है.

विज्ञापन

नरकटियागंज . शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 55 वर्षीय महिला से छेड़खानी करने तथा विरोध पर मारपीट करने की घटना घटी है. मामले में महिला ने शिकारपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है. इसमें गांव के ही एक 26 वर्षीय युवक समेत उसके घरवालों को आरोपित किया है. एफआईआर में महिला ने बताया है कि वह घर में अकेली सो रही थी. जिसका फायदा उठाकर गांव का ही एक 26 वर्षीय युवक घर में घुस गया. घर में घुसने के बाद छेड़खानी करते हुए उसे धर पकड़ करने लगा. विरोध करने पर उसे तमाचा जड़ने लगा. महिला के शोर मचाने पर उसके घरवाले आ गए, जिसे देखकर युवक वहां से भाग गया. एफआईआर में महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि इस बारे में पूछताछ करने के लिए वह अपने पति के साथ युवक के घर गई तो उक्त युवक एवं उसके घरवाले उसके पति एवं उसको बुरी तरह से मारा पीटा. प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष डॉ सपना रानी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर लिया गया है. मामले में जांच पड़ताल की जा रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन