शराबी पति को पत्नी ने कराया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

नगर के प्रकाश नगर मुहल्ले में शराबी पति की करतूतो से आजीज उसकी पत्नी ने पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार करवा दिया है.

विज्ञापन

नरकटियागंज. नगर के प्रकाश नगर मुहल्ले में शराबी पति की करतूतो से आजीज उसकी पत्नी ने पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार करवा दिया है. गिरफ्तार युवक प्रकाश नगर निवासी शंभू प्रसाद है. हालांकि उसकी पत्नी सुशीला देवी के आवेदन पर शिकारपुर थाने में एफआइआर दर्ज कर ली गई है. एफआइआर में महिला ने बताया है कि उसका पति प्रतिदिन शराब के नशे में घर आता था और उसके साथ मारपीट करता था. उसकी इन हरकतों से वह तंग आ गई थी. हालांकि उसने कई बार उसे शराब पीने से मना किया लेकिन वह उल्टे उसे बूरी तरह से पीटाई कर देता था. शनिवार की सुबह वह शराब के नशे में धुत होकर घर आया और उसके साथ मारपीट करने लगा. थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि शराब पीकर पत्नी को मारने पीटने के आरोप में शंभू प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपित को जेल भेजा जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन