अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

Updated:
विज्ञापन

भारत नेपाल सीमावर्ती सड़क पर अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक पर सवार दो दोस्तों की मौत हो गई. घटना सोमवार की रात नौ बजे की है.

विज्ञापन

इनरवा. भारत नेपाल सीमावर्ती सड़क पर अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक पर सवार दो दोस्तों की मौत हो गई. घटना सोमवार की रात नौ बजे की है. दोनों दोस्तों की पहचान मानपुर थाना क्षेत्र के भिरभिरिया गांव के सतन राम (35) वर्ष और जोखन राम (40) के रूप में हुई है. इधर घटना की सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि सतन और जोखन राम सोमवार को मानपुर के चकरसन गांव से मेला देखने गये थे. देर रात बाइक से घर लौट रहे थे, तभी भिरभिरिया और चकरसन के बीच सीमा सड़क पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों व्यक्ति घायल हो गए. घटना जानकारी मिलते ही मानपुर पुलिस घायलों को लेकर इलाज के लिए मैनाटांड़ अस्पताल पहुंची. जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. थानाध्यक्ष अजय कुमार चौधरी ने बताया कि दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि अज्ञात वाहन की शिनाख्त की जा रही है. बता दें कि दोनों मृत दोस्त बैंड पार्टी में कार्य करते थे और इसी से अपने पूरे परिवार का गुजारा करते थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन