VTR से निकला बाघ पहुंचा गांव के खेतों तक, ताजा पगमार्क मिलने के बाद वन विभाग अलर्ट

Author Israel ansari|Edited by Aaruni Thakur
Updated:
विज्ञापन

ट्रैकिंग के दौरान कर्मी व अन्य - फोटो: Prabhat Khabar

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR) का एक बाघ निकलकर रामनगर प्रखंड के गांवों तक पहुंच गया है. बाघ की मौजूदगी की सूचना के बाद इलाके में दहशत है और वन विभाग अलर्ट हो गया है. रामरेखा नदी के पास मिले बाघ के ताजा पगमार्क ने चिंता बढ़ा दी है.

विज्ञापन

Valmiki Tiger Reserve: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR) के रघीया जंगल से निकला एक बाघ अब रामनगर प्रखंड के भावल गांव के सरेह तक पहुंच गया है. बाघ की मौजूदगी की सूचना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है. एहतियातन कई ग्रामीण घरों में ही रहने को मजबूर हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग

ट्रैकिंग के दौरान मिला ताजा लोकेशन

वन विभाग की ट्रैकिंग टीम ने रामरेखा नदी के पास बाघ का ताजा लोकेशन चिन्हित किया. सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और इलाके में सघन निगरानी शुरू कर दी.

टीटी-पीटी और वनरक्षकों ने भावल गांव के समीप खेतों की तलाशी ली, जहां बाघ के ताजा पगमार्क मिले.

धनरपा से भावल गांव की ओर बढ़ा बाघ

वन विभाग के अनुसार, पिछले दो दिनों से बाघ धनरपा गांव के आसपास मौजूद था. शुक्रवार को ट्रैकिंग के दौरान उसके ताजा पगमार्क भावल गांव के पास मिलने से यह स्पष्ट हुआ कि बाघ अब नगर क्षेत्र से दूर दूसरे इलाके की ओर बढ़ रहा है.

वन विभाग की अपील

रेंजर ने बताया कि वन विभाग लगातार बाघ की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है. ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे अकेले खेतों या जंगल की ओर न जाएं, रात के समय अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और बाघ दिखाई देने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें.

वन विभाग की टीम लगातार ट्रैकिंग कर रही है ताकि बाघ की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके और किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके.

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन