चुलभट्टा के वन क्षेत्र में लगी आग, तीन एकड़ सदाबहार जंगल जला

Updated:
विज्ञापन

वीटीआर वन प्रमंडल दो के कोतराहा वन परिसर के चुलभट्टा वन क्षेत्र के कक्ष संख्या एम 29 और कक्ष संख्या 30 के पार्ट में शनिवार की शाम अज्ञात कारणों से आग लगने से करीब तीन एकड़ सदाबहार जंगल जल कर नष्ट हो गया.

विज्ञापन

वाल्मीकिनगर. वीटीआर वन प्रमंडल दो के कोतराहा वन परिसर के चुलभट्टा वन क्षेत्र के कक्ष संख्या एम 29 और कक्ष संख्या 30 के पार्ट में शनिवार की शाम अज्ञात कारणों से आग लगने से करीब तीन एकड़ सदाबहार जंगल जल कर नष्ट हो गया. इस घटना की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र के रेंजर राजकुमार पासवान और कोतराहा वन परिक्षेत्र के वनरक्षी आजाद कुमार एवं शशिरंजन कुमार के नेतृत्व में वन कर्मियों और फायर वाचरों के टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. रेंजर ने बताया कि किसी शरारती तत्वों के लोगों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. वही ग्रामीणों से अपील है कि ग्रीष्म ऋतु में पत्ते सूखे होते हैं. वन क्षेत्र के अंदर धूम्रपान या आग जलाने की कोशिश ना करें. अन्यथा ऐसा करते पाए जाने पर वन्य प्राणी अधिनियम के धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन