मां जगदंबा मोबाइल दुकान में सेंधमारी कर नकद समेत करीब 25 लाख की चोरी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Apr 2024 8:34 PM
लौकरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर चेक नाका स्थित मां जगदंबा मोबाइल व वीडियोग्राफी दुकान में मंगलवार की देर रात सेंधमारी कर अज्ञात चोरों ने नकद समेत करीब 25 लाख की मोबाइल व उपकरण की चोरी कर ली है.
हरनाटांड़.लौकरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर चेक नाका स्थित मां जगदंबा मोबाइल व वीडियोग्राफी दुकान में मंगलवार की देर रात सेंधमारी कर अज्ञात चोरों ने नकद समेत करीब 25 लाख की मोबाइल व उपकरण की चोरी कर ली है. बताया जा रहा है कि सीढ़ी की छत से दुकान का गेट तोड़कर चोर अंदर घुसे हैं और फिर मोबाइल शॉप में घुसकर सभी मोबाइल लेकर फरार हो गए हैं. हालांकि इस चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गयी है लेकिन चोरों ने दुकान में घुसने के साथ ही कैमरे तोड़ दिया है. जिससे उनकी शिनाख्त में पुलिस को दिक्कत आ रही है. लेकिन पुलिस ने सभी प्रकार के लोकेशन ले लिया है. वहीं दुकान संचालक मुकेश जायसवाल ने बताया कि बुधवार की सुबह दुकान खोलने गया तो देखा कि दुकान में सामान बिखरा पड़ा है. कीमती मोबाइल नहीं था. उन्होंने बताया कि काउंटर में करीब लाखों रुपये नकद रखा हुआ था वह नहीं था. वहीं सैमसंग अल्ट्रा, सैमसंग गैलेक्सी, रियल मी, वीवो, ब्लूटूथ, इयरफोन, इयर बड्स, चार्जर, ग्राहकों द्वारा आया हुआ वारंटी व रिपेयरिंग का मोबाइल व अन्य उपकरण समेत करीब 22 लाख की चोरी हो गयी है. उधर लौकरिया थानाध्यक्ष अमन कुमार ने बताया कि रामपुर चेक नाका स्थित मुकेश जायसवाल की मोबाइल की दुकान में चोरी की सूचना मिली है. सूचना पर घटनास्थल पर पहुंच दुकान तथा उसमें लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की गयी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि दुकान संचालक से चोरी हुए सामानों की आवेदन प्राप्त हो गयी है. नकद समेत करीब 20 से 25 लाख की मोबाइल व अन्य उपकरण की चोरी होना प्रतीत हो रहा है. थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस जांच पड़ताल शुरू कर दी है. एक सप्ताह में लूट कांड सहित दूसरी घटना वहीं नयागांव-रामपुर पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि दीनानाथ साह ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर लौकरिया थाना क्षेत्र के नीतीश नगर से एक फाइनेंस कर्मी से दिनदहाड़े कुछ अपराधियों ने 50 हजार रुपये लूट लिया था. वहीं मंगलवार की देर रात करीब दो बजे रामपुर चेक नाका स्थित मां जगदंबा मोबाइल व वीडियोग्राफी दुकान से चोरों ने नकदी समेत करीब 25 लाख की सामान चोरी कर ली है. इन घटनाओं को देख लोगों व दुकानदारों में भय बन गया है. उन्होंने बताया कि रात्रि में पुलिसिया गश्ती नहीं होने से लोगों में नाराजगी उत्पन्न हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










