पुरानी बाजार में बर्तन गोदाम में चोरी, एफआईआर
पुरानी बाजार स्थित एक बर्तन गोदाम में चोरो ने चारी कर ली है.
नरकटियागंज . पुरानी बाजार स्थित एक बर्तन गोदाम में चोरो ने चारी कर ली है. चोरों ने बर्तन गोदाम में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. मामले में बर्तन गोदाम मालिक और नगर के वार्ड संख्या 15 निवासी दयानंद प्रसाद उर्फ मनई प्रसाद ने शिकारपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है. एफआईआर में पुरानी बाजार वार्ड संख्या एक निवासी अमित कुमार एवं अजित कुमार को आरोपित किया है. एफआईआर में गोदाम मालिक ने बताया है कि उसका गोदाम वार्ड संख्या एक में नहर के पास है. उक्त दोनों चोरों ने उसके गोदाम में घुसकर बर्तन की चोरी कर ली है. हालांकि गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में चोरी करते हुए दोनों की फुटेज कैद हो गई है. उन्होंने पुलिस को वीडियो फुटेज भी उपलब्ध करा दी है. एफआईआर में गोदाम मालिक ने यह भी बताया है कि इसके पहले भी उक्त दोनों चोरों ने उसके गोदाम से बर्तन चोरी किया था. प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष डॉ सपना रानी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर लिया गया है. जांच पड़ताल की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए