औषधि निरीक्षक की टीम ने बगहा शहर में की छापेमारी, दुकानदारों में मचा हड़कंप

Updated:
विज्ञापन

ड्रग इंस्पेक्टर के नेतृत्व में गठित तीन सदस्य टीम ने बगहा शहर में अवैध दवा दुकानों के विरुद्ध छापेमारी किया.

विज्ञापन

बगहा. अवैध दवा दुकान संचालन के विरुद्ध में चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान के तहत सोमवार को सहायक औषधि निरीक्षक के नेतृत्व के निर्देश पर ड्रग इंस्पेक्टर के नेतृत्व में गठित तीन सदस्य टीम ने बगहा शहर में अवैध दवा दुकानों के विरुद्ध छापेमारी किया. इस दौरान छापेमारी टीम ने बगहा शहर के गांधीनगर चौक के समीप एमएस मेडिकल हॉल में छापेमारी किया. उक्त जानकारी सहायक औषधि निरीक्षक सुषमा कुमारी ने दी. उन्होंने बताया कि टीम ने दवा दुकान के संचालक से आवश्यक कागजात की मांग की. लेकिन संचालक द्वारा दुकान की कोई भी अनुज्ञप्ति नहीं दिखाई गयी. साथ ही साथ क्रय विक्रय वाउचर भी उपलब्ध नहीं कराया गया. ऐसे में जांच टीम द्वारा दवा के दुकान से दो दर्जन से अधिक दवाओं का सीजर तैयार किया गया है. साथ ही साथ कई दवाओं को भी टीम ने जब्त किया है. जिसकी जांच कराई जाएगी. वही सहायक औषधि निरीक्षक ने बताया कि जांच के बाद मामले में दवा दुकानदार के संचालक पर कार्रवाई को लेकर विभागीय कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि औषधि निरीक्षकों की टीम के जांच से बगहा शहर में दवा दुकानदारों में हड़कंप का माहौल कायम रहा. वहीं नाम नहीं छापने की शर्त पर पर कुछ दवा दुकानदारों ने बताया कि आए दिन औषधि निरीक्षकों द्वारा शहर में छापेमारी की जाती है एवं दुकानदारों से जांच के नाम पर मोटी रकम की भी वसूली की जाती है. हालांकि इस बात पूछे जाने पर सहायक औषधि निरीक्षक ने बताया कि उन्हें ऐसी शिकायत नहीं मिली है. अगर किसी दुकानदार द्वारा अवैध वसूली की शिकायत की जाती है तो संबंधित अधिकारी को चिन्हित करने पर कार्रवाई की जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन