अजगर सांप ने बिल्ली को अपनी चपेट में लेकर निगल डाला

Updated:
विज्ञापन

वाल्मीकि व्याघ्र आरक्ष वन प्रमंडल 2 के वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र से सटे इलाकों में पड़े रहे भीषण गर्मी के कारण इन दिनों वन्यजीवों के निकलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है.

विज्ञापन

वाल्मीकिनगर. वाल्मीकि व्याघ्र आरक्ष वन प्रमंडल 2 के वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र से सटे इलाकों में पड़े रहे भीषण गर्मी के कारण इन दिनों वन्यजीवों के निकलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसी क्रम में वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के बिसहा गांव निवासी अशोक मुखिया के घर में बुधवार की सुबह एक अजगर सांप ने एक बिल्ली को अपनी चपेट में लेकर निगल डाला. जब गृहस्वामी अशोक मुखिया की नजर बिल्ली निगल रहे अजगर सांप पर पड़ी तो हो-हल्ला करने लगे. हो-हल्ला पर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचकर पशुपालक इसकी सूचना वन विभाग को दी. घटना की सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों की टीम ने अजगर सांप को सुरक्षित पकड़ कर जटाशंकर के कक्ष संख्या टी 2 के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया. इस घटना की पुष्टि वनपाल अभिषेक कुमार ने की है. उन्होंने बताया कि वन क्षेत्र से रिहायशी इलाका सटा हुआ है. अगर वन्यजीव दिखाई दे तो उसके साथ छेड़छाड़ ना करें तथा इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दें.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन