परसौना में लगी आग से दस घर जल कर राख, एक ट्रैक्टर जला

गुरुवार की दोपहर बाद करीब तीन बजे परसौना पंचायत अंतर्गत परसौना गांव में जो सेमरबारी दुर्गा मंदिर के पास अवस्थित है, में अचानक आग लग गयी.
भितहा. गुरुवार की दोपहर बाद करीब तीन बजे परसौना पंचायत अंतर्गत परसौना गांव में जो सेमरबारी दुर्गा मंदिर के पास अवस्थित है, में अचानक आग लग गयी. जिसमें देखते ही देखते दस घर जलकर राख हो गया. जिससे लाखों की क्षति पहुंची है. वही मौके पर मौजूद सेमरबारी पंचायत के मुखिया रामाधार ने बताया कि इस अगलगी की घटना में राजेश शर्मा, बिकाऊ शर्मा, बृजेश शर्मा, छठु शर्मा, फूलबन शर्मा, वर्मा शर्मा, कमलेश गुप्ता, शैलेश गुप्ता, रमेश यादव,आत्मा शुक्ल सहित दस लोगों का घर जलकर राख हो गया. जिसमें लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है. वहीं रमेश यादव का ट्रैक्टर भी जल गया है. इस संबंध में अंचलाधिकारी मनोरंजन शुक्ला ने बताया कि मौके पर हल्का कर्मचारी को भेजा गया है और तत्काल सभी पीड़ित परिवारों को प्लास्टिक वगैरह का वितरण किया गया तथा सरकार द्वारा मिलने वाली सारी सहायता मुहैया कराई जायेगी. भितहा. गुरुवार की दोपहर बाद करीब तीन बजे परसौना पंचायत अंतर्गत परसौना गांव में जो सेमरबारी दुर्गा मंदिर के पास अवस्थित है, में अचानक आग लग गयी. जिसमें देखते ही देखते दस घर जलकर राख हो गया. जिससे लाखों की क्षति पहुंची है. वही मौके पर मौजूद सेमरबारी पंचायत के मुखिया रामाधार ने बताया कि इस अगलगी की घटना में राजेश शर्मा, बिकाऊ शर्मा, बृजेश शर्मा, छठु शर्मा, फूलबन शर्मा, वर्मा शर्मा, कमलेश गुप्ता, शैलेश गुप्ता, रमेश यादव,आत्मा शुक्ल सहित दस लोगों का घर जलकर राख हो गया. जिसमें लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है. वहीं रमेश यादव का ट्रैक्टर भी जल गया है. इस संबंध में अंचलाधिकारी मनोरंजन शुक्ला ने बताया कि मौके पर हल्का कर्मचारी को भेजा गया है और तत्काल सभी पीड़ित परिवारों को प्लास्टिक वगैरह का वितरण किया गया तथा सरकार द्वारा मिलने वाली सारी सहायता मुहैया कराई जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










