रांगी नदी में डूबने से किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम
सांकेतिक तस्वीर , AI Generated Image
शाहपुर परसौनी गांव में रांगी नदी में नहाने गए 13 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इनरवा. थाना क्षेत्र के शाहपुर परसौनी गांव में रांगी नदी में डूबने से एक 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक की पहचान शाहपुर परसौनी निवासी मुन्ना अंसारी के 13 वर्षीय पुत्र आलफाज अंसारी उर्फ गुड्डू मियां के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों के अनुसार बुधवार की सुबह वह नदी की ओर गया था. काफी देर तक घर नहीं लौटने पर उसकी तलाश शुरू की गई. इसी दौरान ग्रामीणों की नजर नदी में उतराए शव पर पड़ी. सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और परिजन भी पहुंच गए. परिजनों ने शव की पहचान आलफाज अंसारी के रूप में की. ग्रामीणों के अनुसार आलफाज नदी में नहाने गया था, जहां गहरे पानी में डूब जाने से उसकी मौत हो गई. इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में मातम का माहौल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए