रुपये कमाने के लालच में शिक्षक ने गंवाये 15 लाख रुपये, साइबर अपराधियों ने ठगा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

साइबर अपराधियों ने नगर के आइटीआई निवासी शिक्षक जयप्रकाश नगर निवासी प्रशांत कुमार से ऑनलाइन 15 लाख रुपये की ठगी कर लिया है.

विज्ञापन

बेतिया. साइबर अपराधियों ने नगर के आइटीआई निवासी शिक्षक जयप्रकाश नगर निवासी प्रशांत कुमार से ऑनलाइन 15 लाख रुपये की ठगी कर लिया है. अपराधियों ने प्रशांत कुमार को रुपये दोगुने करने का झांसा देकर फंसा लिया. अपराधियों को रुपये देने के लिए प्रशांत कुमार ने बैंक से 10 लाख का पर्सनल लोन, फिक्स डिपॉजिट पर लोन और दोस्तों से कर्ज लिया. इस मामले में उन्होंने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. प्रशांत कुमार ने पुलिस से बताया है कि उनके मोबाइल नंबर को एक व्हाट्सएप ग्रुप से पूर्व से ही जोड़ा गया है. इस व्हाट्सएप ग्रुप पर अमेजॉन के प्रोडक्ट को लाइक करके इसके स्क्रीनशॉट को टेलीग्राम के एक आईडी पर सेंड करने के बदले 150 रुपये देने को कहा गया. शिक्षक के ऐसा करते ही उनके आइसीआइसीआइ बैंक खाता में 150 आ गए. इसके बाद अपराधियों ने प्रीपेड टास्क के रूप में लगाए गए रुपये के बदले दोगुने से कुछ ज्यादा रुपये मिलने की बात कही. शिक्षक ने एक हजार और तीन हजार रुपये भेजा. तब उनसे कुछ अन्य टेलीग्राम आईडी पर शर्ट मार्केट से संबंधित कुछ टास्क दिए गए. जिसे पूरा करने के बाद उनके खाता में दोगुने से कुछ ज्यादा रुपये आ गए. शिक्षक को झांसा देकर अपराधियों ने कई बार में 15 लाख 30 हजार 33 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिया. शिक्षक ने पुलिस से बताया है कि रुपये देने के लिए उन्होंने आइसीआइसीआइ बैंक से लोन लिया. फिक्स डिपॉजिट पर लोन लिया और कुछ रुपये अपने दोस्तों से कर्ज लिया. बाद में उन्हें ठगे जाने का एहसास हुआ. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर साइबर थाने की पुलिस कार्रवाई शुरू कर दी है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन