तमिलनाडु की फैक्ट्री में विस्फोट, कुमारबाग इंजीनियरिंग कॉलेज के पूर्व छात्र की मौत

Author Birendra kumar|Edited by Pawan Pratyay
Updated:
विज्ञापन

मृतक का फाईल फोटो | Prabhat Khabar Network

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में फैक्ट्री विस्फोट के दौरान बिहार के रवि रंजन कुमार की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम। पूरी खबर पढ़ें।

विज्ञापन

चनपटिया: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर स्थित जॉइंट मेटल ग्रुप की फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय कुमारबाग के पूर्व छात्र रवि रंजन कुमार (26) की मौत हो गयी. वह पूर्वी चम्पारण जिले के पिपरा कोठी के रहने वाले थे. रवि रंजन वर्ष 2020-24 बैच के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र थे. वर्तमान में वह जॉइंट मेटल ग्रुप में एग्जीक्यूटिव प्रोडक्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत थे. इससे पहले वह छत्तीसगढ़ की एक कंपनी में नौकरी कर चुके थे. करीब दो माह पूर्व ही उन्होंने इस कंपनी में योगदान दिया था. इसी दौरान फैक्ट्री में हुए विस्फोट में उनकी जान चली गयी. परिजनों ने बताया कि सोमवार की सुबह कंपनी के एचआर विभाग से फोन पर हादसे और रवि रंजन के निधन की सूचना मिली. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि रवि रंजन महाविद्यालय के होनहार और मेहनती छात्र थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन