शौच करने गये छात्र की नदी में डूबने से मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
टेंगरहिया गांव में रविवार की दोपहर शौच के लिए गए एक छात्र की सिकरहना नदी में डूबने से मौत हो गई.
विज्ञापन
आपके शहर में
विज्ञापन
चनपटिया . गोपालपुर थाना क्षेत्र के टेंगरहिया गांव में रविवार की दोपहर शौच के लिए गए एक छात्र की सिकरहना नदी में डूबने से मौत हो गई. मृतक फिरोज आलम (17) टेंगरहिया गांव के वार्ड-5 निवासी मिस्टर आलम का पुत्र था. मृतक शौच के लिए गांव के समीप से गुजरने वाली सिकरहना नदी के किनारे गया था, जहां उसका पैर फिसल गया और नदी के गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई. आसपास मौजूद बच्चों ने नदी में डूबते देख शोर मचाया तो ग्रामीण दौड़े आए और देखा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. उन्होंने नदी से शव को निकाल पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई. मौत की खबर सुनते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया. मृत फिरोज आलम इंटर का छात्र था. उसके पिता सिलाई का काम करते हैं तो वही मां गृहिणी है. वह दो भाई-बहनों में सबसे बड़ा था. इस सम्बन्ध में गोपालपुर के थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि शव को नदी से निकाल लिया गया है. मृतक के परिजन शव के पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं है. पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन