ससुराल में दामाद की हत्या कर लटकाया शव

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

थाना क्षेत्र के बिरती मटियरिया गांव के सरेह में सड़क किनारे पेड़ पर फंदे से लटके शव मिलने से सनसनी फैल गयी.

विज्ञापन

लौरिया . थाना क्षेत्र के बिरती मटियरिया गांव के सरेह में सड़क किनारे पेड़ पर फंदे से लटके शव मिलने से सनसनी फैल गयी. घटना की सूचना पर पहुंची लौरिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेजवाया. मृतक की पहचान गोपालपुर थाने के वैशखवा पटहेरवा टोला के वार्ड बारह निवासी बुधइ साह के तीस वर्षीय पुत्र साधु साह के रूप में हुई है. बताया गया है कि साधु साह अपने ससुराल शिकारपुर थाने के गोबरधाना गांव स्थित जुड़ी मियां के टोला गया था. इस दौरान पेड़ से लटकी हालत में उसका शव बरामद किया गया. खबर मिलने पर मृतक की मां ने पुत्र के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. मृतक साधु साह की मां उर्मिला देवी ने लौरिया थाने में पुत्र के ससुर वैद्यनाथ साह, सांस धुनी देवी, साला नंदु साह, वामा साह एवं दो अन्य पर जहर देने व गलाघोंट कर हत्या बाद पेड़ पर फंदे से शव को लटका देने का आरोप लगाया है तथा इस संबंध में छह के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है. वहीं दिए आवेदन में बताया है कि सभी आरोपियों ने मिलकर षड्यंत्र के तहत उनके पुत्र की हत्या की है. वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस हर पहलुओं पर सूक्ष्मता से जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है. प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है. किसी सूरत में दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन