ePaper

दूसरे दिन डूबे युवक की तलाश रही जारी

Updated at : 26 Aug 2024 8:51 PM (IST)
विज्ञापन
दूसरे दिन डूबे युवक की तलाश रही जारी

मैनाटांड़ के इनरवा थाना अंतर्गत सकरौल गांव के दोन नहर में रविवार के दिन नहाने गए युवक डूब गया.

विज्ञापन

इनरवा. मैनाटांड़ के इनरवा थाना अंतर्गत सकरौल गांव के दोन नहर में रविवार के दिन नहाने गए युवक डूब गया. सूचना मिलने पर मैनाटांड़ सीओ आशीष आनंद, इनरवा थानाध्यक्ष बसंत कुमार एवं राजस्व कर्मी अजीत कुमार अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे और सोमवार की सुबह से एसडीआरएफ तैराकी टीम को बुलवाकर उसकी तलाश शुरू कारवाई गई. नहर में डूबने के लगभग 15 घंटे बाद दूसरे दिन सोमवार की सुबह आठ बजे से ही एसडीआरएफ की टीम उसको तलाश करने में जुटी रही है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार सकरौल गांव निवासी हीरामन राउत का 30 वर्षीय पुत्र मुकेश राउत रविवार को शाम पांच बजे दोन नहर में नहाने गया था और उसमें डूब गया. सूचना मिलने पर परिजनों में चीत्कार मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना आसपास के गांव में आग की तरफ फैल गई. ग्रामीणों ने इसकी सूचना इनरवा पुलिस को दिया. वहीं स्थानीय गोताखोरों ने नहर में डूबे युवक की घंटों खोजबीन की, लेकिन शाम को अंधेरा होने तक उसका कहीं पता नहीं चल सका था. इसलिए एनडीआरएफ की टीम को दूसरे दिन बुलाया गया. सोमवार की सुबह फिर से उसकी तलाश शुरू की गई. खबर लिखे जाने तक लापता युवक के मिलने की कोई जानकारी नहीं मिली है. इस संबंध में सीओ आशीष आनंद ने बताया कि युवक की तलाश में एसडीआरएफ की टीम सुबह आठ बजे से लगी हुई है. पांच घंटे तलाश करने के बावजूद भी वह नहीं मिल पाया है. सोमवार को दिन भर उसकी तलाश जारी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन