किसान के दो बेटों ने NEET में लहराया परचम, सत्यम को 635 अंक; दानिश ने भी हासिल की शानदार सफलता

Updated:
विज्ञापन

दानिश कमर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पश्चिम चंपारण के मैनाटांड़ प्रखंड से दो किसान परिवारों के बेटों ने NEET परीक्षा में सफलता हासिल की है. सत्यम कुमार ने 635 अंक प्राप्त कर परिवार का गौरव बढ़ाया है. दानिश कमर ने 581 अंकों के साथ अपनी पहचान बनाई है.

विज्ञापन

NEET Result Bettiah: पश्चिम चंपारण के मैनाटांड़ प्रखंड के दो किसान परिवारों के बेटों ने NEET परीक्षा में सफलता हासिल कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है. पिराड़ी गांव के सत्यम कुमार ने 635 अंक हासिल किए हैं, जबकि बसंतपुर गांव के दानिश कमर को 581 अंक मिले हैं.

विज्ञापन

सत्यम को मिली कैटेगरी रैंक 1052

इनरवा थाना क्षेत्र के पिराड़ी गांव निवासी किसान धर्मेंद्र कुमार के पुत्र सत्यम कुमार ने नीट परीक्षा में 635 अंक प्राप्त किए हैं.

सत्यम को कैटेगरी रैंक 1052 मिली है. उनकी सफलता से माता-पिता और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है.

दानिश को मिली ऑल इंडिया रैंक 17,341

मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी किसान शेख फारूख के पुत्र दानिश कमर ने नीट परीक्षा में 581 अंक हासिल किए हैं.

दानिश को ऑल इंडिया रैंक 17,341 और कैटेगरी रैंक 6,654 मिली है. सफलता की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई दी.

अलीगढ़ में रहकर की मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी

दानिश ने बताया कि वर्ष 2022 में प्रतियोगी परीक्षा पास करने के बाद उनका दाखिला अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में कक्षा 9 में हुआ था. वहीं रहकर उन्होंने सुनियोजित तरीके से मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी जारी रखी.

उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के सहयोग, शिक्षकों के मार्गदर्शन और नियमित पढ़ाई को दिया.

डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करने का लक्ष्य

दानिश का लक्ष्य एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर एक कुशल चिकित्सक बनना है. उन्होंने कहा कि वह डॉक्टर बनकर समाज और देश की सेवा करना चाहते हैं.

दोनों छात्रों की सफलता के बाद उनके गांव और आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है. स्थानीय लोग दोनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन