सप्तक्रांति एक्सप्रेस में महिला से छेड़खानी, एक कॉल और तुरंत हरकत में आई आरपीएफ, नरकटियागंज में आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

ट्रेन में छापेमारी करती आरपीएफ टीम

सप्तक्रांति एक्सप्रेस में महिला से छेड़खानी के आरोपी को आरपीएफ ने नरकटियागंज में गिरफ्तार किया। महिला की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से मिली बड़ी सफलता।

विज्ञापन

Narkatiaganj News: आनंद विहार जंक्शन से मुजफ्फरपुर जा रही सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस में सफर के दौरान एक महिला यात्री से कथित छेड़खानी का मामला सामने आया है. महिला की शिकायत पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नरकटियागंज स्टेशन पर आरोपी युवक को ट्रेन से गिरफ्तार कर लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: नरकटियागंज में सांप के काटने से तीन बच्चों समेत चार लोग घायल

हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर जिले के शहबाजपुर सलेम गांव निवासी 22 वर्षीय शिवानी कुमारी अपने परिवार के साथ सप्तक्रांति एक्सप्रेस के एस-2 कोच में यात्रा कर रही थीं. आरोप है कि इसी दौरान बगहा के नवका टोला निवासी 27 वर्षीय राजा रामकुमार उनके बगल में बैठ गया और उनके साथ छेड़खानी करने लगा.

महिला ने घबराने के बजाय तुरंत रेलवे हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलते ही रेलवे सुरक्षा तंत्र सक्रिय हो गया.

यह भी पढ़ें: योगापट्टी में दो निजी नर्सिंग होम सील, शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

नरकटियागंज स्टेशन पर आरोपी गिरफ्तार

ट्रेन के नरकटियागंज स्टेशन पहुंचते ही आरपीएफ की टीम ने आरोपी को हिरासत में ले लिया. नरकटियागंज आरपीएफ पोस्ट कमांडर ऋतुराज कश्यप ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है. पीड़िता का बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

महिला यात्रियों से हेल्पलाइन का उपयोग करने की अपील

रेलवे सुरक्षा बल ने कहा कि यह घटना बताती है कि महिला यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे लगातार सतर्क है. किसी भी प्रकार की छेड़खानी, अभद्र व्यवहार या असुरक्षा की स्थिति में तुरंत रेलवे हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करनी चाहिए. समय पर दी गई सूचना से त्वरित कार्रवाई संभव होती है और अन्य यात्रियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होती है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन