संत रविदास की 650वीं जयंती पर नरकटियागंज में निकली भव्य कलश यात्रा, विधायक संजय पांडेय बोले- समाज को दी नई दिशा

Updated:
विज्ञापन

कलश यात्रा में विधायक बीडीओ व अन्य

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर नरकटियागंज प्रखंड परिसर से एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई. इस यात्रा में स्थानीय विधायक और प्रशासनिक पदाधिकारियों सहित कई लोगों ने भाग लिया. संत रविदास के विचारों और सामाजिक समरसता से जुड़े जयघोष गूंजते रहे.

विज्ञापन

Bettiah News: महान समाज सुधारक और संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर शुक्रवार को नरकटियागंज प्रखंड परिसर से एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई. इस यात्रा में स्थानीय विधायक, प्रशासनिक पदाधिकारियों, विकास मित्रों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. यात्रा के दौरान पूरे नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में संत रविदास के विचारों और सामाजिक समरसता से जुड़े जयघोष गूंजते रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Narkatiaganj News: महादलित बस्तियों से गुजरी यात्रा

यह भव्य कलश यात्रा प्रखंड मुख्यालय से प्रारंभ होकर अनुमंडल मुख्यालय, हरदिया दलित बस्ती और ब्लॉक रोड होते हुए पुनः प्रखंड मुख्यालय परिसर पहुंची.

यात्रा में शामिल महिलाएं और श्रद्धालु पारंपरिक उल्लास के साथ सिर पर मंगल कलश लिए कतारबद्ध होकर चल रहे थे. प्रखंड परिसर पहुंचने के बाद सभी ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण किया और विधि-विधान से कलश स्थापित कर यात्रा का समापन किया गया.

संत रविदास ने कुरीतियों के खिलाफ दी नई दिशा: विधायक संजय पांडेय

समारोह को संबोधित करते हुए नरकटियागंज विधायक संजय पांडेय ने कहा कि संत रविदास जी का संपूर्ण जीवन समाज को समानता, आपसी भाईचारे और मानवता का संदेश देता है.

उन्होंने कहा कि संत रविदास ने तत्कालीन समाज में व्याप्त जाति-पाति, ऊंच-नीच, भेदभाव और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ मुखर आवाज उठाकर समाज को एक नई प्रगतिशील दिशा दी. विधायक ने कहा कि संत रविदास ने एक ऐसे समरस समाज की परिकल्पना की थी जहां किसी के साथ भेदभाव न हो. उनके बताए सत्य और प्रेम के मार्ग पर चलकर ही सामाजिक न्याय की जड़ों को मजबूत किया जा सकता है.

नैतिक उत्थान और समग्र विकास का दिया संदेश: बीडीओ सूरज कुमार सिंह

प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) सूरज कुमार सिंह ने कहा कि संत रविदास ने समाज को एकरूपता और नैतिक उत्थान का रास्ता दिखाया.

उन्होंने कहा कि हम सभी को उनके आदर्शों को अपने दैनिक जीवन में अपनाते हुए समाज के हर वर्ग, विशेषकर वंचितों और शोषितों के सर्वांगीण विकास के लिए एकजुट होकर प्रयास करना चाहिए. कलश यात्रा में बीडीओ सूरज कुमार सिंह, भाजपा नेता राजेश जायसवाल, बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन ओझा, प्रखंड व नगर परिषद के सभी विकास मित्र, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: बेतिया: घास काटते वक्त पति से वीडियो कॉल कर रही थी 8 माह की गर्भवती, पड़ोस की महिलाओं ने कर दी पिटाई


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन