बेतिया के स्कूल में अनोखी प्रतियोगिता, छात्राओं ने बनाई सुंदर राखियां और रचाई मेहंदी

Updated:
विज्ञापन

विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते निदेशक डॉक्टर मदन बनिक, प्राचार्य व अन्य | Prabhat Khabar Network

बेतिया के रामकृष्ण विवेकानंद विद्या मंदिर में राखी और मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाई. अलग-अलग वर्गों में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

बेतिया राखी बनाओ प्रतियोगिता: रामकृष्ण विवेकानंद विद्या मंदिर, बेलबाग बंगाली कॉलोनी में छात्राओं के लिए राखी बनाओ और मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. वहीं छात्रों के लिए निबंध प्रतियोगिता करायी गयी. प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और कला-कौशल का प्रदर्शन किया. विजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

मुख्य निर्णायक ने बच्चों का बढ़ाया उत्साह

कार्यक्रम में शहर के एडीजे-9 की पत्नी रश्मि कुमारी को मुख्य निर्णायक के रूप में आमंत्रित किया गया था. विद्यालय की निदेशिका बानी दास और प्राचार्य इंद्रजीत चक्रवर्ती ने उनका स्वागत किया और उपहार देकर सम्मानित किया. इसके बाद प्रतियोगिताओं का विधिवत शुभारंभ हुआ.

राखी बनाओ प्रतियोगिता में इनका रहा दबदबा

पंचम वर्ग में स्मृति गुप्ता प्रथम, अदिति कुमारी द्वितीय और खुशी कुमारी तृतीय रहीं. षष्ठ वर्ग में आस्था कुमारी ने पहला, अनन्या कुमारी ने दूसरा और अवनि कुमारी ने तीसरा स्थान हासिल किया.

सप्तम वर्ग में सौम्या कुमारी प्रथम, फरहाना रेहान खान द्वितीय और ममता कुमारी तृतीय रहीं. दशम वर्ग में पलक कुमारी प्रथम, नवम वर्ग की शोभना नारायण द्वितीय और दिव्या कुमारी तृतीय रहीं.

मेहंदी प्रतियोगिता में भी दिखी प्रतिभा

मेहंदी प्रतियोगिता के पंचम वर्ग में प्रियांशु कुमारी प्रथम, रिया कुमारी द्वितीय और सुहानी कुमारी तृतीय रहीं. षष्ठ वर्ग में मनीषा कुमारी ने पहला, नैना कुमारी ने दूसरा और कृतिका कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया.

सप्तम वर्ग में अर्चना कुमारी प्रथम, अनामिका कुमारी द्वितीय और स्वीटी कुमारी तृतीय रहीं. अष्टम वर्ग की संजना कुमारी प्रथम, नवम वर्ग के अर्पित राज द्वितीय और दशम वर्ग की रंजना कुमारी तृतीय रहीं.

विजेताओं को प्रमाणपत्र और उपहार

प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विजेता विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया. वहीं अन्य प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार दिया गया, ताकि उनका उत्साह बना रहे.

मुख्य निर्णायक रश्मि कुमारी ने बच्चों की लगन और प्रतिभा की सराहना की. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ रचनात्मक गतिविधियों में भी हिस्सा लेना चाहिए. इस बार सफलता नहीं मिलने वाले विद्यार्थियों को निराश नहीं होना चाहिए, लगातार प्रयास से सफलता जरूर मिलेगी.

विद्यालय के निदेशक डॉ. मदन बनिक ने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. मौके पर शिक्षक सुभाषिष बनिक, रूपा, संजना, चंचला सिंह, विकेश सिंह सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे.

यह भी पढे़ं:

VTR से भटके तेंदुए का गांव में आतंक, सरेह में महिला पर किया हमला, रेस्क्यू के लिए लगा पिंजरा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन