ePaper

अपहरण मामले में मंत्री के भाई पिन्नू व उनकी पत्नी की तलाश में बेतिया से पटना तक छापा

Updated at : 14 Jan 2025 8:27 PM (IST)
विज्ञापन
अपहरण मामले में मंत्री के भाई पिन्नू व उनकी पत्नी की तलाश में बेतिया से पटना तक छापा

मुफस्सिल थाने के महनागनी स्थित एक राइस मिल से शनिवार को दिनदहाड़े पिस्टल के बल पर मजदूर शिवपूजन महतो का अपहरण कर जमीन लिखवाने के मामले में मंत्री रेणु देवी के भाई मुख्य अभियुक्त रवि कुमार उर्फ पिन्नू बुरी तरह फंस गये हैं.

विज्ञापन

बेतिया. मुफस्सिल थाने के महनागनी स्थित एक राइस मिल से शनिवार को दिनदहाड़े पिस्टल के बल पर मजदूर शिवपूजन महतो का अपहरण कर जमीन लिखवाने के मामले में मंत्री रेणु देवी के भाई मुख्य अभियुक्त रवि कुमार उर्फ पिन्नू बुरी तरह फंस गये हैं. मामले में पुलिस चौतरफा कार्रवाई में जुटी है. एक तरफ जहां पिन्नू की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है, वहीं घटना में प्रयुक्त गाड़ी व पिस्टल की मालकिन उनकी पत्नी श्रद्धा को भी पुलिस ने अप्राथमिकी अभियुक्त बनाया है. पुलिस की माने तो पति-पत्नी मिलकर महनागनी स्थित अपने जीडी गोयनका स्कूल के कार्यालय से संगठित गिरोह चलाते थे. ऐसे में स्कूल पर भी अब ताला लटकाने की तैयारी है. इधर, पुलिस ने पिन्नू व उनकी पत्नी श्रद्धा की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से वारंट प्राप्त किया है. दोनों की गिरफ्तारी के लिए बेतिया से लेकर पटना तक छापेमारी जारी है. एसपी डा शौर्य सुमन ने बताया कि विगत 24 घंटे में पिन्नू की गिरफ्तारी के लिए बिहार के कई जगहों पर छापेमारी की गई है. वह एक सफेदपोश अपराधी है. हालांकि अभी वह पकड़ में नहीं आ सका है. उसके व उसकी पत्नी के खिलाफ न्यायालय से वारंट मिल गया है. अगर वह तीन दिनों में सरेंडर नहीं करेगा, तो उसकी व उसकी पत्नी की संपत्ति कुर्क की जाएगी.

एसपी ने बताया कि अपहरण के दौरान पिन्नू ने जिस पिस्तौल व फॉर्च्यूनर गाड़ी का इस्तेमाल किया था, वह उसकी पत्नी के नाम पर है. यह जिला भू माफियाओं से ग्रसित है. इसमें उसकी पत्नी की भी संलिप्तता उजागर हुई है. इधर एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि पिन्नू की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी हो रही है. बेतिया में उसके सगे संबंधियों व अन्य संदिग्ध ठिकानों और उसके ससुराल पटना के बुद्धा कॉलोनी में भी छापेमारी की गई है. इस मामले में एक अभियुक्त सामनाथ उर्फ श्यामनाथ महतो को गिरफ्तार कर लिया गया है. बता दें कि पिन्नू पूर्व डिप्टी सीएम सह मौजूदा पशुपालन मंत्री रेणु देवी का भाई है. हालांकि मंत्री रेणु देवी ने बीते दस साल से अपना अपने भाई से किसी भी तरह से रिश्ता होने से इनकार किया है.

क्या है मामला?

शनिवार को पिन्नू ने दिनदहाड़े पिस्टल के बल पर दिहाड़ी मजदूर शिवपूजन महतो का अपनी गाड़ी से अपहरण कर लिया था. अपहरण के बाद उसे अपने होटल में लाकर जमीन के कागजात पर निशान बनवाया था. इसका सीसीटीवी फुटेज भी वॉयरल हुआ था. इस मामले में शिवपूजन महतो ने मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी के बाद पुलिस उसकी फॉर्च्यूनर गाड़ी को जब्त कर ली थी. पिन्नू की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने विशेष टीम का गठन किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन