जगदीशपुर में POCSO आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, थानेदार समेत कई जवान घायल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेतिया के झखरा में पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर परिजनों और ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया. इस हमले में थानाध्‍यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए.

विज्ञापन

Bettiah News: जगदीशपुर थाना क्षेत्र के झखरा वार्ड दो में पॉक्सो एक्ट के आरोपित को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर परिजनों और अन्य लोगों ने हमला कर दिया. लाठी-डंडे और बांस के फट्टे से किये गये हमले में जगदीशपुर थानाध्यक्ष नितेश कुमार, महिला सिपाही अभिज्ञान कुमारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गये. पुलिस के सरकारी वाहन को भी क्षतिग्रस्त करने और उसमें ज्वलनशील पदार्थ फेंककर आग लगाने का प्रयास करने का आरोप है. घटना के बाद पुलिस ने पॉक्सो आरोपित अभिषेक राज को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

पॉक्सो आरोपित को गिरफ्तार करने झखरा पहुंची थी पुलिस

थानाध्यक्ष नितेश कुमार पुलिस बल के साथ बेतिया नगर थाना कांड संख्या 66/26 के अप्राथमिकी अभियुक्त अभिषेक राज की गिरफ्तारी के लिए झखरा पहुंचे थे. पुलिस के अनुसार, अभिषेक अपने घर के पास सड़क किनारे कुर्सी पर बैठा था. पुलिस वाहन देखते ही वह वहां से जाने लगा. पुलिस ने उसे रोककर नाम-पता पूछा और वाहन में बैठाने का प्रयास किया.

आरोपित से कहासुनी के बाद पुलिस पर हुआ हमला

पुलिस के अनुसार, अभिषेक राज ने पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद उसके घर से महिला और पुरुष लाठी-डंडे तथा बांस के फट्टे लेकर पहुंचे और पुलिस टीम पर हमला कर दिया. अचानक हुए हमले से मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गयी.

थानाध्यक्ष के सिर और गर्दन पर लाठी से वार

हमले में थानाध्यक्ष नितेश कुमार के सिर और गर्दन पर लाठी से प्रहार किया गया, जिससे वह घायल हो गये. बचाव के लिए आगे आयी महिला सिपाही अभिज्ञान कुमारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों को भी चोटें आयीं. घायल पुलिसकर्मियों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौतन में कराया गया.

सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त करने का भी आरोप

पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने सरकारी वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. आरोप है कि ज्वलनशील पदार्थ फेंककर वाहन में आग लगाने का प्रयास भी किया गया. घटना के बाद पुलिस ने मौके की स्थिति को नियंत्रित किया और पॉक्सो मामले के आरोपित अभिषेक राज को गिरफ्तार कर लिया.

नौ नामजद समेत 10 अज्ञात पर प्राथमिकी

मामले में सुरेश प्रसाद, नितेश कुमार, उदय कुमार, मीना देवी, उषा देवी, सुनीता देवी, रानी कुमारी, नीतू देवी और अभिषेक राज समेत 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस अन्य आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है. घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.


ये भी पढ़ें: सिकटा में पुलिस पर हमला पड़ा भारी, चार आरोपियों के घर पहुंचा इश्तहार, नहीं आये तो होगी कुर्की

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन