Bettiah: दो दिन में डाटा अपडेट करें, वरना होगी कार्रवाई; पीएम श्री स्कूलों के लिए डीपीओ का सख्त निर्देश

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

शिक्षा विभाग ने बेतिया जिले के पीएम श्री विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को सख्त निर्देश जारी किए हैं. छात्र-छात्राओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी को 2 दिनों के भीतर डिजिटल-एचपीसी पोर्टल पर अपडेट करना अनिवार्य है. इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले प्रधानाध्यापक और नोडल शिक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

Bettiah Education News: समग्र शिक्षा अभियान के डीपीओ दीपक कुमार सिन्हा ने जिले के पीएम श्री विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं प्रभारी प्रधानाध्यापकों को डिजिटल-एचपीसी पोर्टल पर छात्र-छात्राओं से संबंधित जानकारी की इंट्री और अद्यतन करने का सख्त निर्देश दिया है. कक्षा 6 से 8 तक के सभी विद्यार्थियों का वांछित डाटा दो दिनों के भीतर पोर्टल पर अपडेट करना अनिवार्य किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

दो दिनों के अंदर पूरा करना होगा डाटा अपडेट

डीपीओ ने संबंधित विद्यालयों को निर्देश दिया है कि कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों से जुड़ी सभी आवश्यक सूचनाओं की इंट्री एवं अद्यतन निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करें. विद्यालयों की अद्यतन स्थिति के साथ रिपोर्ट भी उपलब्ध कराने को कहा गया है.

पहले भी दिया जा चुका है प्रशिक्षण

विभाग की ओर से पीएम श्री विद्यालयों के शिक्षकों और कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों से संबंधित जानकारी डिजिटल हॉलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड पोर्टल पर दर्ज करने के लिए पहले भी निर्देश जारी किए गए थे. प्रधानाध्यापकों और नोडल शिक्षकों को पोर्टल पर इंट्री एवं अपडेट की प्रक्रिया समझाने के लिए प्रशिक्षण भी कराया जा चुका है.

राज्य स्तर से हो रही नियमित समीक्षा

डीपीओ ने बताया कि डिजिटल-एचपीसी पोर्टल पर डाटा अपडेट की स्थिति की राज्य स्तर से नियमित समीक्षा की जा रही है. ऐसे में विद्यालयों को लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.

लापरवाही पर प्रधानाध्यापक और नोडल शिक्षक से मांगा जाएगा जवाब

विभाग ने स्पष्ट किया है कि बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद यदि किसी विद्यालय में डाटा इंट्री या अद्यतन का कार्य लंबित पाया जाता है तो संबंधित प्रधानाध्यापक एवं नोडल शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा. संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की स्थिति में उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू की जा सकती है.

पीएम श्री योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर

डीपीओ ने पीएम श्री विद्यालयों में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं और कार्यक्रमों का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया. विद्यालय प्रशासन को डिजिटल रिकॉर्ड की नियमित निगरानी करने और प्रतिदिन की प्रगति पर नजर रखते हुए शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.

यह भी पढ़ें: घास काटते वक्त पति से वीडियो कॉल कर रही थी 8 माह की गर्भवती, पड़ोस की महिलाओं ने कर दी पिटाई


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन