जंगली सुअर के मांस के साथ एक गिरफ्तार,बाइक जब्त

Updated:
विज्ञापन

वीटीआर के रघिया वन कार्यालय की गश्त दल ने जंगली सुअर का मांस लिए एक बाइक सवार को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

रामनगर. वीटीआर के रघिया वन कार्यालय की गश्त दल ने जंगली सुअर का मांस लिए एक बाइक सवार को गिरफ्तार किया है. उक्त गश्त दल स्नीफर डॉग के साथ औरहिया गांव के पास वाहन चेकिंग में जुटी थी. इसी दौरान मोहनलाल उरांव पिता-तेजा उरांव थाना भैरोगंज मद्रहनी के पास से जंगली सूअर का मीट एवं बाइक जब्त किया गया. गिरफ्तार युवक ने बताया कि उक्त मीट उसको चंपापुर दोन के मनोज उरांव ने दिया है. रेंजर उत्तम कुमार ने बताया कि संदिग्ध परिस्थिति में वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार को गिरफ्तार किया गया. उसके पास से जंगली सूअर का मांस मिला है. जिसे फोरेंसिक लैब देहरादून भेजा जाएगा. गश्त दल में वनपाल अंकित कुमार,वनरक्षी, राजकुमार, आनंद कुमार, चंदन कुमार, आकाश कुमार एवं अन्य वनकर्मी मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन