नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 एडमिशन का फॉर्म शुरू, जानिए कौन कर सकता है आवेदन और कब होगी परीक्षा

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

पश्चिम चंपारण के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 में नामांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इच्छुक विद्यार्थी 31 जुलाई 2026 तक नि:शुल्क आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन

JNV Admission 2027: पश्चिम चंपारण के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, वृंदावन में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 में नामांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इच्छुक विद्यार्थी 31 जुलाई 2026 तक नि:शुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

विद्यालय प्रशासन ने अधिक से अधिक योग्य छात्र-छात्राओं से आवेदन करने की अपील की है.

कौन कर सकता है आवेदन?

प्रभारी प्राचार्य तारा ने बताया कि जिले के सरकारी और सरकार से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में वर्ष 2026 में कक्षा 5 में अध्ययनरत विद्यार्थी आवेदन के पात्र हैं.

आवेदन करने वाले विद्यार्थियों का जन्म 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होना अनिवार्य है.


कब होगी प्रवेश परीक्षा?

विद्यालय के विज्ञान शिक्षक विश्व मोहन प्रसाद ने बताया कि कक्षा 6 चयन परीक्षा (JNVST 2027) का आयोजन 28 नवंबर 2026 को किया जाएगा.

सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले ऑनलाइन आवेदन पूरा करना होगा.

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का मिलेगा अवसर

विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक अजय कुमार ने कहा कि पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराता है.

उन्होंने कहा कि योग्य छात्र-छात्राओं को इस अवसर का लाभ अवश्य उठाना चाहिए.

आवेदन से जुड़ी जरूरी जानकारी

  • आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन
  • आवेदन शुल्क: नि:शुल्क
  • अंतिम तिथि: 31 जुलाई 2026
  • चयन परीक्षा: 28 नवंबर 2026
  • पात्रता: वर्ष 2026 में कक्षा 5 में अध्ययनरत विद्यार्थी
  • जन्म तिथि: 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच

विद्यालय प्रशासन ने बताया कि आवेदन से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं. साथ ही सभी सरकारी एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों से अधिक से अधिक छात्रों का आवेदन सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया गया है.

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन