नरकटियागंज में राजस्व कर्मचारियों के तबादले के बाद नई व्यवस्था, 29 हलकों की जिम्मेदारी तीन अमीनों को

Updated:
विज्ञापन
अंचल कार्यालय | Prabhat Khabar Network

अंचल कार्यालय

नरकटियागंज अंचल में राजस्व कर्मचारियों के स्थानांतरण के बाद एक अंतरिम व्यवस्था लागू की गई है. नए राजस्व कर्मचारियों के योगदान तक, 29 हलकों की जिम्मेदारी तीन अंचल अमीनों को सौंपी गई है, ताकि आम लोगों के राजस्व संबंधी कार्यों में कोई बाधा न आए.

विज्ञापन

Narkatiaganj News: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा राजस्व कर्मचारियों के स्थानांतरण के बाद नरकटियागंज अंचल में राजस्व कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के लिए अंतरिम व्यवस्था लागू कर दी गई है. सभी स्थानांतरित राजस्व कर्मचारियों को उनके नए पदस्थापन स्थल के लिए विरमित कर दिया गया है.

नए राजस्व कर्मचारियों के योगदान तक अंचल के 29 हलकों की जिम्मेदारी तीन अंचल अमीनों को सौंपी गई है.

आम लोगों के काम प्रभावित नहीं होंगे

अंचलाधिकारी (सीओ) शमन प्रकाश ने बताया कि राजस्व और भूमि संबंधी कार्यों में किसी तरह की बाधा न आए, इसके लिए अस्थायी व्यवस्था की गई है.

उन्होंने कहा कि नए कर्मचारियों के योगदान तक सभी हलकों के राजस्व संबंधी कार्य संबंधित अंचल अमीनों की निगरानी में संचालित होंगे.

किस अमीन को मिला कौन-सा हल्का

अंतरिम व्यवस्था के तहत बालेंद्र कुमार और राजेश कुमार को 11-11 हलकों की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि मुन्नी कुमारी को सात हलकों का प्रभार सौंपा गया है.

बालेंद्र कुमार को नगर परिषद, रखही चंपापुर, पुरैनिया हरसरी, सेमरी, कुकुरा, बरवा बरौली, गोखुला, डीके शिकारपुर, कुंडिलपुर, केसरिया और नौतनवा हल्का सौंपा गया है.

राजेश कुमार को बनवरिया, सोमगढ़, सुगौली, शेरहवा, मनवा परसी, चमुआ, नगर परिषद (हरदिया पिपरा), डुमरिया, राजपुर तुमकड़िया, बिनवलिया और भभटा पंचायत की जिम्मेदारी दी गई है.

मुन्नी कुमारी को धूमनगर, हरदी टेढ़ा, भेड़िहरवा, मलदहिया पोखरिया, भसुरारी, परोराहा तथा केहुनिया रोआरी हल्का का प्रभार सौंपा गया है.

नए कर्मचारियों के आने तक रहेगी व्यवस्था

सीओ शमन प्रकाश ने बताया कि नए राजस्व कर्मचारियों के योगदान तक संबंधित हलकों में राजस्व एवं भूमि संबंधी सभी कार्यों के निष्पादन की जिम्मेदारी इन्हीं अंचल अमीनों के पास रहेगी, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.


विज्ञापन
सतीश कुमार पांडेय

लेखक के बारे में

By सतीश कुमार पांडेय

सतीश कुमार पांडेय ने वर्ष 2000 में जी न्यूज से पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने चर्चित दस्यु सरगनाओं की रिपोर्टिंग की. बाद में आज और दैनिक जागरण में कार्य किया. वर्ष 2016 से वें प्रभात खबर में कार्यरत हैं. इन्हें क्राइम, प्रशासनिक, राजनीतिक, सामाजिक तथा खेती-किसानी से जुड़ी खबरों में विशेष रुचि रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन