नहर सफाई के दौरान सफाई कर्मी से मारपीट, कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
आक्रोश जताते कर्मी

आक्रोश जताते कर्मी

नरकटियागंज में नगर परिषद के सफाई कर्मी के साथ मारपीट और जेसीबी में तोड़फोड़ के बाद सफाई कर्मियों ने जमकर हंगामा किया। दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है।

विज्ञापन

Bettiah News:  नगर के वार्ड संख्या 12 और 13 में नहर किनारे चल रहे सफाई अभियान के दौरान एक सफाई कर्मी के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है. घटना के बाद नगर परिषद के सफाई कर्मियों में आक्रोश फैल गया. कर्मियों ने नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपित युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.

Narkatiaganj News: सफाई के दौरान हुआ विवाद

सफाई कर्मी रंजीत कुमार ने आरोप लगाया कि वह नहर की सफाई कर रहा था. इसी दौरान वार्ड संख्या 12 निवासी साहिल कुमार ने एक तरफ से कचरा हटाने को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी. आरोप है कि इसके बाद युवक ने बांस से हमला कर मारपीट की और मौके पर मौजूद जेसीबी मशीन का शीशा भी तोड़ दिया.

नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर जताया विरोध

घटना से नाराज सफाई कर्मियों ने पहले घटनास्थल पर विरोध जताया, फिर नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया. उन्होंने दोषी युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि सफाई कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए.

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

सफाई कर्मी राकेश राउत, रामधार महतो, सिकंदर राउत, हरिशंकर राउत, जयप्रकाश गोंड, राजन राउत, शेषनाथ राम, राजकुमार पासवान, सुनील पासवान, राजू राउत, अरविंद पांडे, सुशील कुमार और हरिशंकर राम ने कहा कि सफाई कर्मियों के साथ मारपीट की घटनाएं लगातार होती रही हैं. उन्होंने बताया कि इससे पहले भी बॉबकट चालक राजकुमार, सफाई कर्मी हरिशंकर राम और 26 नवंबर 2025 को विनोद राउत के साथ मारपीट की घटनाएं हुई थीं, लेकिन दोषियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई.

दोषियों पर कार्रवाई की मांग

सफाई कर्मियों ने आरोप लगाया कि हर बार उन्हें ही दोषी ठहराकर मामले को दबा दिया जाता है. उन्होंने प्रशासन और नगर परिषद से दोषी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा सफाई कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की.

यह भी पढ़ें: 24 घंटे में पश्चिम चंपारण में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 अभियुक्त गिरफ्तार, 75 किलो गांजा जब्त


विज्ञापन
Satish Kumar Pand

लेखक के बारे में

By Satish Kumar Pand

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन