सलमान खान के घर फायरिंग मामले में छह को ले गयी मुंबई पुलिस

Updated:
विज्ञापन

अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग के मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस तीसरी बार गौनाहा थाने के मसही गांव पहुंची.

विज्ञापन

गौनाहा/नरकटियागंज (पचं). अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग के मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस तीसरी बार गौनाहा थाने के मसही गांव पहुंची. यहां सोमवार की रात उसने इस मामले से जुड़े छह लोगों को पूछताछ का नोटिस थमाया और पूछताछ के लिए मुंबई तलब किया. इसके बाद मंगलवार की दोपहर सभी छह को हिरासत में लेकर मुंबई के लिए रवाना हो गयी. जहां सभी से पूछताछ की जाएगी. सूत्रों की मानें तो सभी के शूटर विक्की व सागर तथा विश्नोई गैंग से जुड़े होने की बात कही जा रही है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने जिन छह लोगों को मसही से अपने साथ ले गयी है, उसमें अंकित कुमार पिता मोती महतो, संजीत कुमार उर्फ गोदन पिता गोपाल महतो, खलीफा उर्फ आशीष चौहान पिता अमेरिका महतो, शूटर विक्की का साला रक्सौल निवासी विकास गुप्ता, दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहे दीपू गिरी तथा सुनील साह पिता दीनानाथ साह शामिल हैं. पुलिस सूत्रों की माने तो दीपू पर आरोप है कि उसने विक्की व सागर को मुंबई जाने के लिए टिकट बनवाया था. जबकि अंकित ने बाइक की खरीद के लिए पैसे भेजे थे. वहीं आशीष घटना वाले दिन शूटर विक्की व सागर से फोन कॉल पर जुड़ा हुआ था. अन्य सभी की इस वारदात व विश्नोई गैंग से जुड़ाव की आशंका है. ऐसे में मुंबई की क्राइम ब्रांच पुलिस सभी को अपने साथ ले गई. मुंबई पुलिस की इस कार्रवाई में स्थानीय थाना के अधिकारी भी शामिल थे. थानाध्यक्ष ने बताया है कि उक्त सभी आरोपियों को नोटिस देते हुए चार दिन के अंदर उपस्थित होने के लिए आदेश दिया गया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन