नाबालिग के साथ छेड़खानी, पिता को मारा चाकू

Updated:
विज्ञापन

शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ छेड़खानी करने एवं पूछताछ करने गए नाबालिग के पिता को चाकू मार घायल करने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

नरकटियागंज. शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ छेड़खानी करने एवं पूछताछ करने गए नाबालिग के पिता को चाकू मार घायल करने का मामला सामने आया है. मामले में नाबालिग ने शिकारपुर थाना में आवेदन सौंपा है. आवेदन में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि वह गांव में जा रही थी तो गांव का ही एक युवक उसे पकड़ कर छेड़खानी करते हुए पटक दिया. वह किसी तरह वहां से अपनी इज्जत बचाकर भागी और अपने परिजनों से युवक के बारे में शिकायत की. जब नाबालिग का पिता युवक से पूछताछ करने के लिए गया तो युवक एवं उसके साथी आग बबूला होकर उनसे मारपीट करने लगे. इस बीच आरोपित युवक ओजिर अंसारी ने चाकू निकाल कर नाबालिग के पिता को मार दिया. जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है. मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन