अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
नरकटियागंज-सुगौली रेलखंड स्थित बेतिया रेलवे स्टेशन के पूरब बानुछापर लक्ष्मीनगर के पास रेलवे ट्रैक पिलर संख्या 210-28/29 के बीच शनिवार की सुबह एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव मिला.
बेतिया. नरकटियागंज-सुगौली रेलखंड स्थित बेतिया रेलवे स्टेशन के पूरब बानुछापर लक्ष्मीनगर के पास रेलवे ट्रैक पिलर संख्या 210-28/29 के बीच शनिवार की सुबह एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव मिला. घटना की सूचना पर आस-पास सनसनी फैल गई. वहीं घटना की सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने आस-पास के लोगों से घटना की जानकारी ली. लेकिन, शव की शिनाख्त नहीं हो सकी. जिसके बाद शव को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया. जीआरपी पुलिस पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि किसी अज्ञात ट्रेन से गिरने एवं बुरी तरह जख्मी होने के कारण मृत्यु हुई है. अधेड़ व्यक्ति आसमानी कलर का फूल शर्ट पहने हुए था. जबकि, जीआरपी थानाध्यक्ष राजेश पंडित ने बताया कि शव की शिनाख्त करने के लिए 72 घंटे तक शव को रखा जाएगा.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए