रोजगार के लिए पंजाब गया था मजदूर, काम के दौरान छत से गिरा; गंभीर हालत में घर पहुंचाया गया

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रोजगार की तलाश में पंजाब गए पश्चिम चंपारण के भोरिल महतो काम के दौरान छत से गिर गए। गंभीर रूप से घायल होने पर उनके साथियों ने उन्हें गांव पहुंचाया। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

West Champaran News: पश्चिम चंपारण के मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के पूर्वी पकुहावा गांव निवासी 38 वर्षीय भोरिल महतो पंजाब में काम करने के दौरान छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में चिंता का माहौल बन गया.

विज्ञापन

घायल भोरिल महतो को उनके साथ काम कर रहे साथियों ने एंबुलेंस की मदद से सोमवार को उनके गांव पहुंचाया.

रोजी-रोटी की तलाश में गए थे पंजाब

परिजनों के अनुसार, स्वर्गीय जलेसर महतो के पुत्र भोरिल महतो मई महीने में रोजगार की तलाश में पंजाब गए थे.

वह वहां एक सेलर प्लांट में मजदूरी का काम कर रहे थे.

काम के दौरान हुआ हादसा

परिजनों ने बताया कि रविवार को पंजाब से फोन पर सूचना मिली कि काम के दौरान भोरिल महतो छत से गिर गए हैं.

हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं. सूचना मिलने के बाद उनके साथ काम कर रहे मजदूरों ने तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था की.

साथियों ने निभाई जिम्मेदारी

साथियों की मदद से भोरिल महतो को सोमवार को एंबुलेंस के जरिए उनके घर पूर्वी पकुहावा लाया गया.

फिलहाल उनका इलाज और स्वास्थ्य की स्थिति को लेकर परिजन आवश्यक व्यवस्था में जुटे हैं.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन