युवक व महिला की बिजली के पोल में बांधकर पिटाई का वीडियो वायरल

Updated:
विज्ञापन

एक युवक और महिला की बिजली के पोल से बांधकर पिटाई करने का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है.

विज्ञापन

चनपटिया . एक युवक और महिला की बिजली के पोल से बांधकर पिटाई करने का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है. घटना रविवार की सुबह चनपटिया के पीपरा गांव की बताई जा रही है. हालांकि प्रभात खबर वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है. वीडियो में नजर आ रहा है कि युवक और महिला को ग्रामीण बिजली के पोल से बांधे हुए हैं और तीन-चार लोग दोनों की बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं. महिला इन लोगों से छोड़ देने की भीख मांग रही है. लेकिन पिटाई करने वाले लोग उसकी एक नहीं सुन रहे हैं. वही गांव के कुछ लोग इन दोनों के इर्द-गिर्द खड़े हैं और पिटाई के वक्त तमाशबीन बने हुए हैं. वीडियो में पोल से बंधे महिला के पास उसका एक छोटा बच्चा भी रोता नजर आ रहा है. लेकिन वहां मौजूद लोगों को छोटा बच्चा के रोने पर भी दया नहीं आ रही है. बताया जाता है कि महिला शादीशुदा है और उसके तीन पुत्र व एक पुत्री भी है. वही युवक अविवाहित है. महिला के पति दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी करता है. इस संबंध में थानाध्यक्ष सम्राट सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी मिली है. जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन