जिले में महिला संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

महिला सशक्तीकरण को एक नया मुकाम और नया आयाम देने का मद्देनजर महिला संवाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई है.

विज्ञापन

बेतिया. महिला सशक्तीकरण को एक नया मुकाम और नया आयाम देने का मद्देनजर महिला संवाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई है. पश्चिम चंपारण जिला मुख्यालय से भी वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से प्रभारी डीएम राजीव कुमार, निदेशक, डीआरडीए अरुण प्रकाश, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा सुजीत कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे. प्रभारी जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि जिले के 2552 ग्राम संगठनों में इसका आयोजन बनाये गए रोस्टर के हिसाब से किया जाएगा, जिसे पूरा होने में कुल 58 दिन लगेंगे. इन आयोजनों में बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से लाभान्वित महिलायें आपने विचारों को रखेंगी और इन योजनाओं से सामाजिक स्तर और व्यक्तिगत स्तर पर हुए लाभ और परिवर्तन की दास्तान साझा करेंगी. साथ ही साथ इन योजनाओं में महिलाओं के सुझावों को संधारित किया जाएगा ताकि भविष्य में और भी बेहतर योजनाएं लाई जा सके और उनका बेहतर क्रियान्वयन भी हो सके. जीविका डीपीएम आरके निखिल व प्रबंधक सामाजिक विकास सतीश कुमार ने जानकारी दी कि आज जिले 22 ग्राम संगठनों में महिला संवाद का आयोजना किया जा रहा हैं जबकि अगले दिन से जिले विभिन्न प्रखंडों के 44 ग्राम संगठनों में महिला संवाद का आयोजना होगा. इन आयोजनों में महिलाओं की बेहतरी के लिए बिहार सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के बारे में एलईडी. स्क्रीन के माध्यम से वीडियो प्रसारित कर उन्हें योजनाओं कि जानकारी दी जाएगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन