वृद्धाश्रम पहुंचे लायंस क्लब के सदस्य, बुजुर्गों के बीच बांटी खाद्य सामग्री और दिया सम्मान का संदेश
खाद्य सामग्री के साथ लायंस क्लब के सदस्य
लायंस क्लब ऑफ बेतिया ने अपनी सामाजिक सेवा के तहत बरवत सेना स्थित शांति हरि सुधन्य चांद वृद्धाश्रम में हंगर रिलीफ कार्यक्रम आयोजित किया. इस दौरान आश्रम में रह रहे बुजुर्गों के बीच कच्ची खाद्य सामग्री का वितरण किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद वृद्धजनों की सहायता करना और समाज में सेवा की भावना को मजबूत करना था.
Bettiah News: लायंस क्लब ऑफ बेतिया ने अपनी सामाजिक सेवा गतिविधियों के तहत बरवत सेना स्थित शांति हरि सुधन्य चांद वृद्धाश्रम में हंगर रिलीफ कार्यक्रम आयोजित किया. इस दौरान आश्रम में रह रहे बुजुर्गों के बीच कच्ची खाद्य सामग्री का वितरण किया गया.
आपके शहर में
कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद वृद्धजनों की सहायता करना और समाज में सेवा की भावना को मजबूत करना था.
वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं
लायंस क्लब के अध्यक्ष लायन अरविंद कुमार पाण्डेय ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज के अनुभव और संस्कारों की अमूल्य धरोहर हैं.
उन्होंने कहा कि उनकी सेवा और सम्मान करना हर नागरिक का नैतिक दायित्व है. लायंस क्लब मानव सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है.
सदस्यों ने बढ़-चढ़कर निभाई जिम्मेदारी
हंगर रिलीफ कार्यक्रम में लायंस क्लब के सचिव लायन प्रदीप कुमार, कोषाध्यक्ष लायन मदन जायसवाल सहित कई सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई.
सभी सदस्यों ने वृद्धाश्रम में मौजूद बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और सेवा कार्य में सहयोग दिया.
सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प
कार्यक्रम के दौरान क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी समाज के जरूरतमंद, बुजुर्ग और वंचित वर्गों के लिए इस तरह के सेवा कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए