क्लीनिक का लाइसेंस रद्द, एफएसएल टीम ने की जांच

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नीतू सर्जिकेयर हाॅस्पीटल में गलत ऑपरेशन के बाद हुई पुलिसिया कार्रवाई के बाद जीएमसीएच बेतिया में भर्ती अनिता को पटना रेफर कर दिया गया है.

विज्ञापन

नरकटियागंज. नीतू सर्जिकेयर हाॅस्पीटल में गलत ऑपरेशन के बाद हुई पुलिसिया कार्रवाई के बाद जीएमसीएच बेतिया में भर्ती अनिता को पटना रेफर कर दिया गया है. शिकारपुर पुलिस की देख रेख में उसका इलाज चल रहा है. प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष डॉ सपना रानी ने बताया कि गलत ऑपरेशन के मामले में पीड़ित महिला को पटना पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है उसका इलाज वहां चल रहा है. वह पीएमसीएच के टीओ से लगातार संपर्क में हैं. पल पल की जानकारी ली जा रही है. सोमवार की देर रात अनिता को पीएमसीएच में एडमिट कराया गया. उन्होंने बताया कि मामले में सीएफएल टीम जांच की है. गौरतलब हो कि गलत ऑपरेशन के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डा. प्रमोद कुमार समेत चार लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मामले में पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी में जेल भेजे गए चार आरोपितों समेत पांच लोगो को नामजद किया गया है. मामले में पांचवें आरोपी मिंकु गुरो को पुलिस गिरफ्तार करेगी. उधर नीतू सर्जिकेयर के विरुद्ध सिविल सर्जन ने बड़ी कार्यवाही की है. सीएस ने अस्पताल को निर्गत प्रोविजनल अनुज्ञप्ति रद्द कर दिया है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन