Bettiah: चार किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, नेपाली नंबर बाइक जब्त

Updated:
विज्ञापन

लौरिया में गांजा के साथ गिरफ्तार तस्कर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लौरिया में पुलिस ने चार किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. इस दौरान नेपाली नंबर की बाइक भी जब्त की गई. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Bettiah News: लौरिया पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. इस दौरान पुलिस ने एक नेपाली नंबर की मोटरसाइकिल भी जब्त की है.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जवाहिरपुर घाट के रास्ते गांजा की खेप लाई जा रही है. सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की. इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को चार किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया.

नेपाली नंबर की मोटरसाइकिल भी जब्त

गिरफ्तार तस्कर की पहचान पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के भेड़िहारी गांव निवासी शेख तबारक के पुत्र गयासुदीन शेख के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके पास से बरामद गांजा के साथ नेपाली नंबर की मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है.

आरोपी को कोर्ट में किया गया पेश

थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है.

पुलिस ने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन