कर्नाटक में ट्रेन से कटकर मजदूर की मौत

Updated:
विज्ञापन

लाही बलुआ पंचायत के वार्ड नंबर 12 निवासी शारदा शर्मा के 19 वर्षीय पुत्र रंजन शर्मा की मौत कर्नाटक में ट्रेन से कटकर हो गयी.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

बैरिया . मलाही बलुआ पंचायत के वार्ड नंबर 12 निवासी शारदा शर्मा के 19 वर्षीय पुत्र रंजन शर्मा की मौत कर्नाटक में ट्रेन से कटकर हो गयी. वह दो माह पूर्व मजदूरी करने कर्नाटक चला गया था.रंजन शर्मा के पिता ने बताया कि तीन दिन पहले कर्नाटक से फोन आया कि उनके पुत्र का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है. उनके पुत्र की मौत ट्रेन से कटने से हो गई है. कर्नाटक में रह रहे मजदूरों ने बताया कि रंजन तीन दिन पूर्व बैग लेकर निकला एवं रेलवे लाइन पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आ गया एवं उसकी मौत सूचना मिलते ही वहां काम कर रहे ग्रामीणों ने शव को लेकर मलाही बलुआ गांव वार्ड नंबर 12 में जैसे ही पहुंचे कि गांव में कोहराम मच गया एवं पूरा गांव में मातम छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. रंजन दो भाई एवं दो बहन में बड़ा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन