मोहर्रम जुलूस देखने गये किशोर के पेट में घोंपा चाकू, गंभीर

Updated:
विज्ञापन

थाना अंतर्गत बैरिया पंचायत के वार्ड 8 में एक किशोर की पेट में चाकू से वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया

विज्ञापन

बैरिया. थाना अंतर्गत बैरिया पंचायत के वार्ड 8 में एक किशोर की पेट में चाकू से वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया. घायल युवक की पहचान बैरिया वार्ड 8 निवासी गणेश चौधरी के पुत्र चंदन कुमार (16) के रूप में हुई. उसका इलाज गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सी ब्लॉक स्थित सकेंड फ्लोर के आइसीयू वार्ड में चल रहा है. अस्पताल चिकित्सकों ने बताया कि जख्मी किशोर के पेट में चाकू लगा हुआ था. जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है. घटना मंगलवार की देर रात करीब 10 बजे की है.घटना के बाबत बैरिया पुलिस ने वार्ड 8 निवासी मजीद मियां के पुत्र नाजीर आलम (25) को गिरफ्तार किया है. इधर, बैरिया थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित नाजीर आलम मानसिक रूप से विक्षिप्त है, हालांकि घटना के बाबत पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपित नाजीर आलम को गिरफ्तार कर लिया. जिसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा. इधर, अस्पताल में जख्मी के साथ उपस्थित पिता गणेश चौधरी ने बताया कि चंदन मंगलवार की रात करीब 10 बजे घर से 50 मीटर दूर नहर के पास मोहर्रम जुलूस देखने के लिए गया था. इस बीच नाजीर आलम ने चाकू निकाल कर चंदन के पेट पर मार दिया. उन्होंने बताया कि पूर्व में चंदन व नाजीर के बीच कोई विवाद नहीं था. घटना के बाबत स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन में बैरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन