फौजी के घर का ताला काट दो लाख नकद समेत आभूषण चोरी

Updated:
विज्ञापन

घर का ताला काट दो लाख रुपये नकदी समेत करीब 10 लाख रुपये मूल्य के आभूषण व अन्य सामान की चोरी कर लिया है.

विज्ञापन

बेतिया. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनगर वार्ड 40 में बुधवार की रात चोरों ने आर्मी के जवान राजन कुमार सिंह के घर का ताला काट दो लाख रुपये नकदी समेत करीब 10 लाख रुपये मूल्य के आभूषण व अन्य सामान की चोरी कर लिया है. घटना की सूचना पर गुरुवार की सुबह मुफस्सिल पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच की. मामले में राजन ने मुफस्सिल थाना में आवेदन दिया है. राजन के भाई अमित कुमार सिंह ने बताया कि उन दोनों भाइयों का परिवार लक्ष्मी नगर में रहता है. राजन श्रीनगर में फौज में कार्यरत है. वें छुट्टी में घर पर आए हैं. घर के सभी लोग पैतृक गांव कुमारबाग के रमपुरवा में आए थे. गुरुवार की सुबह वें बच्चों को स्कूल छोड़ने बेतिया आए तो लक्ष्मीनगर स्थित अपने आवास पर गए. आवास पर जाने पर देखा कि घर का ताला काट दिया गया है. चोरों ने दो अलमीरा को तोड़कर उसमें घर की ढलाई के लिए रखें दो लाख रुपये नकद, आठ से दस रुपये मूल्य के आभूषण, कुछ कागजात, उनके भाई की वर्दी व अन्य सामग्रियों को चुरा लिया है. घर के अन्य सामान भी बिखरे पड़े थे. तब उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पर मुफस्सिल व 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच की. थानाध्यक्ष अभिराम सिंह ने बताया कि चोरों की पहचान की कोशिश हो रही है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन